{"_id":"5d76af428ebc3e01431bfcd2","slug":"ias-officer-feedback-make-social-lucknow-news-lko4807848157","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा आईएएस ने सार्वजनिक किया आरोप लगाने वाली प्रवक्ता के खिलाफ छात्रों का फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा आईएएस ने सार्वजनिक किया आरोप लगाने वाली प्रवक्ता के खिलाफ छात्रों का फीडबैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस ने शोषण का आरोप लगाने वाली प्रवक्ता के खिलाफ छात्रों का फीडबैक किया सार्वजनिक
छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक व युवा आईएएस धीरज कुमार ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अतिथि प्रवक्ता के खिलाफ छात्रों का फीडबैक सार्वजनिक किया है।
इसमें बताया गया है कि अतिथि प्रवक्ता पढ़ाने के बजाय इधर-उधर की बातें ज्यादा करती थीं। अपनी लिखी किताबों को खरीदने के लिए विद्यार्थियों को बाध्य करती थीं।
यहां तक कि जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करती थीं। इसलिए उनकी सेवाएं समाप्त की गईं। इसके बाद संस्थान की परफॉर्मेंस में काफी सुधार आया है।
छत्रपति शाहू जी संस्थान में एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों के लिए आईएएस व पीसीएस परीक्षा की कोचिंग दी जाती है।
निदेशक धीरज कुमार के अनुसार, अतिथि प्रवक्ता ने जनवरी-2019 तक पढ़ाया था। विद्यार्थियों से फीडबैक मार्च में लिया गया था। विद्यार्थियों ने लिखित में दिया था, ‘यह अतिथि प्रवक्ता उनकी जाति को लेकर कमेंट करती हैं।
विज्ञापन
उनकी गरीबी का उपहास उड़ाती हैं। ऐसी बातों पर भी समय जाया करती हैं, जिसका उनकी तैयारी से कोई मतलब नहीं है।
मसलन, विदेश में रहने वाले अपने भाई के बारे में खूब चर्चा करती हैं। यही नहीं, सिर्फ अपनी लिखी पुस्तक से ही तैयारी करने का दबाव बनाती हैं।
साथ ही अपनी लिखी किताबें खरीदने के लिए भी दबाव बनाती हैं। वह सवालों का गलत जवाब देती हैं। अगर विद्यार्थी सही जवाब बताते तो उन्हें डांटने लगती हैं।
यहां तक भी कहती हैं कि विद्यार्थी गरीब हैं, इसलिए आईएएस नहीं बन सकते।’ धीरज सिंह ने बताया कि इस फीडबैक के बाद उन्होंने अतिथि प्रवक्ता को हटाने का फैसला किया।
संस्थान को सुधारने के लिए उन्होंने काफी काम किया। ठीक से न पढ़ाने वाले अन्य प्रवक्ताओं को भी हटाया गया है।
यही वजह है संस्थान के इतिहास में पहली बार दो विद्यार्थी आईएएस प्री-इम्तिहान में चयनित हुए। अब मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
एक विद्यार्थी का पीसीएस में भी चयन हुआ है। मालूम हो कि एक अतिथि प्रवक्ता ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में धीरज कुमार के खिलाफ शनिवार को यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।