{"_id":"65f02d9853b00c18430d3ee6","slug":"ias-atal-kumar-rai-becomes-the-director-of-panchayati-raj-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in UP: आईएएस अटल कुमार राय पंचायती राज के निदेशक बने, फिरोजाबाद के डीएम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in UP: आईएएस अटल कुमार राय पंचायती राज के निदेशक बने, फिरोजाबाद के डीएम बदले
Tue, 12 Mar 2024 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:14 PM IST
सार
आईएएस अटल कुमार राय को खाद्य व रसद विभाग के विशेष सचिव के पद से हटाकर पंचायती राज विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस अटल कुमार राय को पंचायती राज विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वो अभी तक खाद्य व रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। आईएएस अटल 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं।
विज्ञापन
इसके पहले भी मंगलवार को अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग
में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाया गया है।
विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।
विज्ञापन