फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS and PCS transfer in Uttar Pradesh.

यूपी: लखनऊ के डीएम सहित 21 आईएएस व 83 पीसीएस के तबादले

Sat, 27 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
IAS and PCS transfer in Uttar Pradesh.
लखनऊ के डीएम राजशेखर - फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने 21 आईएएस व 83 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें लखनऊ सहित नौ जिलों में लंबे समय से जमे जिलाधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां देखें, ट्रांसफर हुए अफसरों की पूरी लिस्ट

हालांकि लखनऊ, बरेली व भदोही के डीएम दूसरे जिलों में बतौर कलेक्टर ही तैनाती पाने में सफल रहे हैं। लखनऊ के डीएम डा. राजशेखर को बरेली का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी सत्येंद्र सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है। निदेशक मंडी रहे अनूप कुमार यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के नए वीसी होंगे।

अवध के बलरामपुर जिले का नया डीएम वित्त विभाग के विशेष सचिव राम विशाल मिश्र को जबकि विशेष सचिव राजस्व डा. सुरेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें इस पद पर मिली तैनाती

IAS and PCS transfer in Uttar Pradesh.
ट्रांसफर - फोटो : demo pic
शासन ने शुक्रवार को जिन 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया उनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके महांति को प्रमुख सचिव पशुधन के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा रेशम, हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मुकुल सिंघल को प्रमुख सचिव नियोजन बनाया गया है। प्रमुख सचिव नियोजन अरुण सिंघल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा शासन ने नौ जिलों लखनऊ, आगरा, बरली, उन्नाव, मिर्जापुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, फर्रुखाबाद व भदोही के डीएम को हटा दिया है।

तीन को दूसरे जिलों में तैनाती

IAS and PCS transfer in Uttar Pradesh.

इनमें छह जिलाधिकारियों को स्थानान्तरित कर शासन के विभिन्न महकमों में तैनाती दी गई जबकि तीन को दूसरे जिलों का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

लखनऊ के डीएम राजशेखर को बरेली, बरेली के  डीएम गौरव दयाल को आगरा व भदोही के डीएम प्रकाश बिंदु को फर्रुखाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

शासन में लगातार अच्छा काम कर सराहना पा रहे निदेशक कौशल विकास मिशन सुरेंद्र सिंह को उन्नाव का जबकि विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास कंचन वर्मा को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है।

माना जा रहा है कि कई साल से एक ही जिलों में जमे जिलाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर या तो हटाया गया या दूसरे जिलों में तैनाती दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed