{"_id":"67d962fa2dc1f2c7cf074f92","slug":"ias-and-4-pcs-transferred-in-uttar-pradesh-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएएस घनश्याम सिंह बने विशेष सचिव, यूपी में दो आईएएस व चार पीसीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएएस घनश्याम सिंह बने विशेष सचिव, यूपी में दो आईएएस व चार पीसीएस के तबादले
Tue, 18 Mar 2025 05:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:41 PM IST
सार
यूपी में दो आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस घनश्याम सिंह को विशेष सचिव, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में मंगलवार को दो आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस घनश्याम सिंह को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस निशा को मथुरा का संयुक्त मजिस्ट्रेड बनाया गया है।
विज्ञापन
पीसीएस अरुण कुमार सिंह को बाराबंकी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। पीसीएस विधेश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज नियुक्त किया गया है। पीसीएस रेनू को अंबेडकरनगर का उपजिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पीसीएस जयजीत कौर होरा को प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।