{"_id":"66c9a79981aa47141301e742","slug":"ias-abhishek-singh-s-return-in-service-is-not-easy-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस्तीफा दे चुके आईएएस अभिषेक सिंह की सेवा में वापसी मुश्किल, सनी लियोनी के साथ एल्बम में कर चुके हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस्तीफा दे चुके आईएएस अभिषेक सिंह की सेवा में वापसी मुश्किल, सनी लियोनी के साथ एल्बम में कर चुके हैं काम
Sat, 24 Aug 2024 06:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:31 PM IST
सार
इस्तीफा दे चुके आईएएस अभिषेक सिंह की सेवा में वापसी मुश्किल लग रही है। उन्होंने इसके लिए केंद्र में अर्जी दी है। वह फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम में काम भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
आईएएस अभिषेक सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा दे चुके अभिषेक सिंह की सेवा में वापसी मुश्किल दिख रही है। उनका इस्तीफा स्वीकार हो चुका है पर उन्होंने सेवा में वापसी के लिए केंद्र को आवेदन किया है। राज्य सरकार उन्हें पुनः सेवा में न लेने की संस्तुति कर चुकी है, पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अभिषेक सिंह की राजनीतिक सक्रियता के कारण केंद्र भी उनके नाम पर विचार के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
यूपी कैडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राजनीति में उतरने की पूरी तैयारी कर ली थी। बताते हैं कि भाजपा से जौनपुर से लोकसभा टिकट के लिए काफी प्रयास भी किए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। अभिषेक सिंह अखिलेश सरकार में कानपुर मामले में चर्चित आईएएस रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर खीरी की डीएम हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती पर भाजपा विधायक के बयान पर बवाल; अखिलेश ने की केस दर्ज करने की मांग तो बसपा सुप्रीमो ने जताया आभार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी राम मंदिर की सभी मूर्तियां, कुबेर टीले का काम पूरा
अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई फिल्मों में रोल भी निभा चुके हैं। उन्होंने सनी लियोनी के साथ म्युजिक एल्बम में भी काम किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान अभिषेक सिंह ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें वापस कर दिया था। उसके बाद अभिषेक सिंह ने यहां ज्वाइन नहीं किया। प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था। बाद में अभिषेक सिंह ने सेवा से इस्तीफा दे दिया।
लोकसभा चुनाव से पहले अभिषेक सिंह ने जौनपुर के लोगों के लिए अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने जातीय जनगणना और आरक्षण का खुलकर समर्थन किया। इससे चर्चाएं भी शुरू हो गईं कि वे सपा या कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कुछ समय पहले अभिषेक सिंह ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को प्रशासनिक सेवा में वापसी के लिए आवेदन दिया था। इस पर केंद्र ने यूपी सरकार की राय मांगी थी।
शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार का मत मिलने के बाद अब गेंद केंद्र के पाले में है। वैसे, केंद्र भी उन्हें वापस लेने का इच्छुक नहीं दिख रहा है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर अभिषेक सिंह ने कहा कि वे फिलहाल अपना पूरा ध्यान फिल्मी करियर पर केंद्रित कर रहे हैं। शीघ्र ही उनकी फिल्म भी आने वाली है।