{"_id":"6363d4f7cdac05c3cef7d2dfa94557d4","slug":"i-love-case-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आई लव यू’ लिखने वाला एसओ हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आई लव यू’ लिखने वाला एसओ हुआ फरार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांस्टेबल के हाथ पर ‘दिल’ बनाने के साथ ‘आई लव यू’ लिखकर छेड़खानी का आरोप में निलंबित एसओ अब अलीगंज पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया है। चार दिन पहले तक उसके आदेश पर धरपकड़ करने वाली अलीगंज पुलिस अब उसकी तलाश में है।
इंस्पेक्टर अलीगंज पीके झा ने बताया कि महिला कांस्टेबल से छेड़खानी का मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी तौफीक अहमद की तलाश की जा रही है।
लाइन हाजिर किए जाने के आदेश पर उसने पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई थी। इसके बाद बुधवार रात निलंबन व मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह अंडरग्राउंड है।
उधर, पुलिस लाइन के आरआई कुलभूषण ओझा ने बताया कि अलीगंज थानाध्यक्ष पद से लाइन हाजिर तौफीक ने आमद दर्ज कराई थी। इसके बाद कुछ बताए बगैर लापता हो गया।
मालूम हो, एक महिला कांस्टेबल ने एसओ तौफीक अहमद पर अपने कक्ष में बुलाकर हाथ पर ‘दिल’ बनाने के साथ ‘आई लव यू’ लिखकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की थी।
विज्ञापन
चार दिन बाद मामले की मीडिया को भनक लगने पर हरकत में आए अफसरों ने कार्रवाई शुरू की। सीओ कैंट बबिता सिंह से मामले की जांच कराई और रिपोर्ट मिलते ही बुधवार रात तौफीक अहमद को निलंबित करने के साथ अलीगंज थाने में ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन