{"_id":"679e84d77811ee045a02c778","slug":"i-have-been-roaming-around-with-orders-for-60-daysnot-getting-measured-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1059865-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आदेश लेकर 60 दिनों से घूम रहा हूं...नहीं हो रही पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आदेश लेकर 60 दिनों से घूम रहा हूं...नहीं हो रही पैमाइश
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम विशाख जी।
बीकेटी। साहब! कोर्ट का आदेश लेकर पिछले 60 दिनों (दो माह) से घूम रहे हैं। कभी इस दफ्तर जाते तो कभी दूसरे, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं हो पा रही है। आखिर हम सब क्या करें। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा, जब पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक के पास जाते हैं तो वह फटकार लगाकर लौटा देते हैं। यह पीड़ा कठवारा गांव के किसानों ने डीएम को बताई। इस पर डीएम ने किसानों को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
बक्शी का तालाब तहसील सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी ने शिकायतें सुनीं। यहां आईं 208 शिकायतों में से 45 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। कठवारा गांव के किसानों को सभागार गेट पर ही राजस्व निरीक्षक ने रोक दिया। इस पर किसानों के साथ वकीलों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
करीब 10 मिनट तक हंगामे के बाद अफसरों के हस्तक्षेप पर डीएम विशाख जी से फरियाद सुनाई। इसी तरह से हेमी गांव निवासी उदय प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने योजनाओं में घोटाले व सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने तहसील परिसर की व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए सफाई व प्रबंधन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन
वॉटर कूलर के पास गंदगी देखकर अफसरों को फटकार लगाई है। डीएम विशाख जी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 208 शिकायत सुनने के बाद गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीकेटी एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
घाटिया सामग्री से निर्माण, नहीं हुई सुनवाई
सरोजनीनगर तहसील सभागार में एसडीएम (सीएस) ज्योति गौतम से समदा गांव के आशुतोष द्विवेदी, लक्ष्मीकांत और अमित रावत ने कहा, उनके गांव में पुराने ईंट व घटिया सामग्री से आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है। आठ मई 2023 से जांच की मांग कर रहे हैं। अब तक न कोई जांच हुई औ न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई हो सकी है। निर्माण में अनियमितता बरती गई है। इसके बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। इसके अलावा भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के बाद समाधान के निर्देश दिया है।
मिलीभगत कर सरकारी जमीनों की हो रही प्लाटिंग
सरोजनीनगर के बिजनौर के राम सजीवन लाल ने अफसरों से कहा, सरकारी भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। राजस्व कर्मी व भूमाफिया मिले हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इसके साथ ही कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी भूमि का क्रय-विक्रय का खेल चल रहा है। ऐसे में शिकायतकर्ताओं ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जानिए, कितनी शिकायतें हुईं निस्तारित
तहसील- शिकायतें- निस्तारण
बीकेटी-208-45
सदर-51-12
मलिहाबाद-96-14
मोहनलालगंज-181-26
सरोजनीनगर-115-21
कुल शिकायतें- 651
निस्तारण- 118