{"_id":"680fd24054c4baf4c60b2e47","slug":"i-enjoy-telling-stories-of-common-people-and-small-towns-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1179139-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आम लोगों और छोटे शहरों की कहानियां कहना अच्छा लगता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आम लोगों और छोटे शहरों की कहानियां कहना अच्छा लगता है...
विज्ञापन
फिल्म के प्रमोशन के दौरान लखनऊ आए एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारत छोटे शहरों और गांवों में बसता है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि देश के आम आदमी की कहानी बयां करूं। मुझे छोटे शहरों की कहानियां कहना अच्छा लगता है। लखनऊ मुहब्बत और तहजीब वालों का शहर है और यहां बार-बार लौट कर आने का दिल करता है। ये बातें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित एक निजी होटल में कहीं। फिल्म अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ वह लखनऊ में अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। दोनों कलाकारों ने फिल्म के गानों पर ठुमके लगाए और दर्शकों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया।
बातचीत के दौरान अभिनेत्री वामिका गब्बी ने कुछ साल पहले के लखनऊ प्रवास के दिनों को याद किया और बताया कि लीड रोल में उनके कॅरियर की पहली हिंदी वेब फिल्म ग्रहण की शूटिंग लखनऊ में ही हुई थी। यहां की तहजीब और लजीज व्यंजन उन्हें खींचते हैं। फिल्म लव आजकल में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अभिनय किया था। अब आने वाली इसी फिल्म के सुपरहिट गाने- चोर बाजारी की रीमेक पर लीड अभिनेत्री के तौर पर अभिनय करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है।
विज्ञापन
...तो माता-पिता को वापस लाना चाहूंगा
अगर समय में पीछे जाने का मौका मिले तो कौन सी ख्वाहिश पूरी करना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए राजकुमार बोले कि अगर ऐसा हो जाए तो मैं अपने माता-पिता को वापस लाने की विश करूंगा...। क्योंकि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
लखनऊ मोहब्बत और तहजीब वालों का शहर
लखनऊ आना घर आने जैसा लगता है। यहां मेरी पांच फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। उत्तर प्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए अच्छी जगह है। साल में छह महीने यूपी में ही गुजरता है, इस पर लोग कहते हैं एक घर यूपी में ले लो। एक सवाल के जवाब में बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनकी पसंदीदा आईपीएल की टीम है।