'मैं सारा से प्यार करता था, मैंने उसको नहीं मारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवाने वालीं अमनमणि त्रिपाठी की बीवी सारा सिंह की मां रविवार को जेल में बंद अमनमणि से मुलाकात करने पहुंचीं। लगभग 12 बजे जेल पहुंची सीमा सिंह 1 बजकर 40 मिनट पर जेल से बाहर आईं।
वह एक घंटे से अधिक समय तक अमनमणि की साथ रहीं। जेल से बाहर निकलने पर सारा की मां सीमा सिंह ने बताया कि उन्होंने अमनमणि से पूछा कि उन्होंने सारा की हत्या क्यों की?
इसका जवाब देते हुए अमनमणि ने कहा कि जो कुछ भी उस दिन हुआ वह एक हादसा था। मैने सारा को नहीं मारा है। मैं उससे प्यार करता था। एक और सवाल के जवाब में अमनमणि ने कहा कि उस दिन उस कार में सिर्फ वह और सारा ही थे। यदि उनको विश्वास नहीं होता तो वह टोल प्लाजा और ढाबों के सीसीटीवी कैमरे चेक कर सकते हैं।
ये हुई सीमा और अमनमणि की बातचीत
बातचीत की शुरुआत में ही सीमा सिंह पूछती हैं कि सारा कहां बैठी थी? इसके जवाब में अमन ने कहा कि सारा आगे की सीट पर मेरे साथ ही बैठी थी।
सीमा सिंह ने पूछा कि दुर्घटना के वक्त क्या कार में आप दोनों ही थे? जवाब में अमनमणि ने कहा कि कार में हम दोनों ही थे। उस समय उस कार में और कोई नहीं था। आप चाहे तो टोल प्लाजा और ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवा लें।
दुर्घटना कैसे और किन हालात में हुई? अमन ने बताया कि हम लोग जा रहे थे कि तभी सफेद कपड़े में एक लड़की कार के ठीक सामने आ गई। उसको बचाने के चक्कर में कार पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई।
ऐसा कैसे हुआ कि दुर्घटना में एक की जान चली गई और एक को खरोंच तक नहीं आई? इसके जवाब मे अमनमणि ने कहा कि सारा को इतनी गंभीर चोट अचानक कैसे लग गई यह मैं भी नहीं बता सकता। मुझे भी हल्की चोटें आईं थीं।
मेरे मन में बेचैनी है कि तुमने मर्डर क्यों किया? पूरी सच्चाई बता दो? मैने मर्डर नहीं किया। मैं पूरी तरह से पाकसाफ हूं।
क्या आपना अपना मेडिकल कराया था? इसके जवाब में अमनमणि ने कहा कि हां मैने भी अपना मेडिकल कराया था। उसमें यह चोटें दिखती भी हैं।
मैं इस पूरे मामले की जांच कराऊंगी? इसके जवाब में अमनमणि ने कहा कि आप वही काम करिए जिससे आपको शांति और संतुष्टि मिले।
सीमा सिंह ने कहा कि वह इस मामले को सीबीआई जांच तक ले जाऊंगी? अमनमणि ने कहा कि सीबीआई जांच में यदि बरी हो जाता हूं तो क्या आप संतुष्ट हो जाएंगी।
सीमा सिंह ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच के लिए कोई सीबीआई से भी बड़ी जांच एजेंसी है तो मैं उसके पास तक अपनी फरियाद लेकर जाऊंगी।
इस पूरी बातचीत के बाद जब सीमा सिंह अमनमणि के पास से आने लगीं तो उन्होंने अमनमणि से कहा कि आप से बात करने के बाद अब मैं इस यकीन पर पहुंच गई हूं कि यह एक मर्डर ही है।
अमनमणि ने दी अनुमति
इसके पहले जब सारा अमनमणि से मिलने के लिए जेल पहुंची तो प्रशासन ने पहले अमनमणि से जानना चाहा कि क्या वह सीमा सिंह से मिलने को उत्सुक है। अमनमणि ने सीमा सिंह से मिलने की इच्छा जाहिर की।
इसके बाद जेल अधिकारियों की मौजूदगी में अमनमणि और सीमा सिंह की मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घंटे से अधिक समय की रही।
अपनी पूरी बातचीत में अमनमणि उस घटना को दुर्घटना बताता रहा। अमनमणि के अनुसार उनके सारा को मारने की साजिश नहीं रची थी। जो कुछ था वह एक हादसा था।
अमनमणि ने यह भी कहा कि यदि सारा सिंह को यह विश्वास नहीं होता है तो वह किसी भी जांच एजेंसी से इस बात की जांच करवा लें।
दर्ज हो चुका है हत्या का केस्र
अमनमणि से मुलाकात करने के एक दिन पहले ही सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि के खिलाफ सारा सिंह की हत्या करने का केस दर्ज करा दिया है।
यह मुकदमा फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाने में दर्ज किया गया है। कथित मार्ग दुर्घटना के नौ दिन बाद यह मुकदमा सारा की मां सीमा सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर दर्ज किया गया है।
फिरोजाबाद के एसएसपी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा आईपीएसी की धारा 302, 120 बी व 498ए के तहत अमनमणि व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में तफ्तीश शुरू की जा रही है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने कहा कि डीजीपी मुख्यालय से इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।
नौ जून 2015 को अपने पति अमनमणि के साथ कार से दिल्ली जा रही विधि की छात्रा 27 वर्षीया सारा की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी, लेकिन कार चला रहे अमनमणि को कोई चोट नहीं आई थी। सारा की मौत के साथ ही उसके परिवार के लोगों इसे साजिश बताते हुए अमनमणि को इस मामले में दोषी माना था।