फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   i am fighting for my daughter, says swati singh

चुनाव लड़ने के सवाल पर दयाशंकर की पत्नी ने दिया ये जवाब

Mon, 25 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
i am fighting for my daughter, says swati singh
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala

भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह राजनीति में आएंगी या नहीं इस बात के लेकर इन दिनों खासी चर्चा है।  हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल में जाने से साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बेटी और महिलाओं को सम्मान व न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हूं, इसे राजनीति से जोड़ना गलत है। राजनीति में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।’

विज्ञापन


स्वाति ने रविवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में चुनाव लड़ने से साफ इन्कार करते हुए कहा कि एक मां अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरी है। इसे बसपा को छोड़कर सभी के दलों के लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर समर्थन जरूर दिया है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन


यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी नाबालिग बच्ची के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर और मेवालाल गौतम के खिलाफ ‘पॉक्सो’ के तहत कार्रवाई नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती का करें सोशल बायकॉट

i am fighting for my daughter, says swati singh
दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala

स्वाति ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि महिला होने के बाद भी महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती का ‘सोशल बायकॉट’ करे। 

उन्होंने मायावती पर एक नाबालिग लड़की के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करने वाले बसपा नेताओं को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा, मायावती ने अपनी और बसपा नेताओं की गलती के लिए न तो माफी मांगी और न नेताओं के बयान की निंदा ही की, जबकि दयाशंकर सिंह ने गलती की तो तत्काल माफी मांग ली थी। 

इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री अरुण जेटली तक ने मायावती से क्षमायाचना कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed