{"_id":"b7a1dbe15a536e7a975cca3c14364aa1","slug":"huz-special-bus-service-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज हाउस जाने के लिए यहां से मिलेगी हज स्पेशल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज हाउस जाने के लिए यहां से मिलेगी हज स्पेशल बस
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हज स्पेशल सिटी बस सेवा एक सितंबर से शुरू करेगी। हज स्पेशल बस 25 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
यह विशेष सेवा हज यात्रियों को शहर के तीन स्टेशनों से उपलब्ध होगी। इन स्टेशनों से हज हाउस जाने के लिए नौ सेवाएं चलाई जाएंगी।
हज के लिए विशेष सेवा की पहचान करने में यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए उस पर स्टीकर चस्पा किए जाएंगे। किराए की सूची भी चस्पा करने की तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
राजधानी में आने वाले हज यात्रियों को परिवहन सेवा को लेकर कोई असुविधा न हो इसके लिए अफसरों ने कमर कस ली है।
ट्रेन से आने वाले हज यात्रियों को सुरक्षित हज हाउस पहुंचाने के लिए सिटी बस सेवा चारबाग रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी।
सिटी बस के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज पांडेय के अनुसार हज स्पेशल सेवा बस में हज यात्रियों को चारबाग रेलवे स्टेशन से हज हाउस के लिए 16 रुपये, आलमबाग बस अड्डे से हज हाउस के लिए 13 रुपये और कैसरबाग बस अड्डे से हज हाउस के लिए 16 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन