{"_id":"677587dbae8634c36804f21b","slug":"hut-burnt-by-bonfire-two-cows-burnt-to-death-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108619-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलाव से जली झोपड़़ी, दो गायें जलकर मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलाव से जली झोपड़़ी, दो गायें जलकर मरीं
Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा में अलाव से झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दो गायों की जलकर मौत हो गई।वहीं, दो गायें व एक बछड़ा झुलस गया। इन्हें बचाने के दौरान झोपड़ी स्वामी होली राम (60) भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। गंभीर रूप से झुलसे होलीराम को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
इधर, सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी सलीम के घर के बरामदे में खड़ी चार बाइकें जल गईं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। सोनवा थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह व नासिरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।