{"_id":"593fd5668664196a5d8b46f6","slug":"husband-wife-arrested-in-fraud-in-the-name-of-medical-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कोर्स में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले रिटायर्ड अफसर और उसकी पत्नी को पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अभियुक्त डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव हरदोई के सीएमओ के यहां जिला शोध अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 31 अक्तूबर 2015 को उनका रिटायरमेंट हुआ। अशोक ने अपनी पत्नी के साथ 2012 में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में प्रज्ञा आईएएस नाम से कोचिंग शुरू की। इस कोचिंग का प्रोपराइटर उन्होंने अपनी पत्नी सरोज को बनाया।
विज्ञापन
कोचिंग में आईएएस, पीसीएस सहित मेडिकल इंट्रेस की भी तैयारी करवाई जाती थी इसके साथ ही मैनेजमेंट कोटे से मेडिकल की सीटों पर एडमिशन दिलाने का काम भी किया जाता था।
विज्ञापन
इस काम के लिए स्टूडेंट्स से 5 लाख से लेकर 32 लाख रुपए तक की रकम वसूली जाती थी। इस तरह से ठगी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या करीब 50 के आसपास है। इनमें से कुछ लोगों को फर्जी एडमिशन लेटर भी दे दिए गए लेकिन दाखिला किसी का नहीं हुआ। लोग जब वापस आए तो कोचिंग सेंटर मे ताला लगा मिला।
इसके बाद ठगी के शिकार लोगों ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इससे पहले अशोक श्रीवास्तव पर एनएचआरएम घोटाले में भी 1 करोड़ के स्कैम का आरोप लगा था। इस वक्त ये आरोपी फरीदाबाद में रह रहे थे और कोचिंग शुरू करने वाले थे।