{"_id":"611d68218ebc3e79ba40e339","slug":"husband-threw-acid-his-wife-and-run-away-lucknow-news-lko591859719","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में घटना, घरेलू कलह में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में घटना, घरेलू कलह में पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, भाग निकला
विज्ञापन
ठाकुरगंज में पति द्वारा फेंके गए तेजाब से झुलसी महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती। (तस्वीर ः प्रतीका
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार रात घरेलू कलह में एक युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मकान मालिक ने झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसे लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई के संडीला का रहने वाला गोपी ठाकुरगंज स्थित खिन्नी चौराहे के पास किराए के मकान में रहकर मिठाई की दुकान चलाता है।
2009 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसकी शादी दिल्ली निवासी रेनू नाम की युवती से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही दंपती के रिश्ते अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन
दोनों में मंगलवार रात भी जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में गोपी ने तेजाब लाकर रेनू पर फेंक दिया। गर्दन, हाथ व पैर में तेजाब पड़ने से रेनू फर्श पर गिरकर तड़पने लगी।
यह देख गोपी भाग निकला। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेनू को अस्पताल ले गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।