फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband takes out loan using policewoman's documents without her knowledge; FIR registered.

Lucknow News: महिला सिपाही के दस्तावेज से पति ने बिना बताए लिया लोन, एफआईआर दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Husband takes out loan using policewoman's documents without her knowledge; FIR registered.
लखनऊ। आलमबाग थाना परिसर में रहने वालीं सिपाही नीतू ने गाजियाबाद के मसूरी निवासी पति सौरभ शर्मा पर उनके नाम पर एक करोड़ रुपये का लोन लेने का आरोप लगाया है। सौरभ व उसके घरवालों पर उनकी हत्या के प्रयास का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


नीतू ने बताया कि नौ जून 2025 को उनकी शादी सौरभ से हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले पति ने उनसे 2.50 लाख और बाद में जिम की किस्त भरने के नाम पर पांच लाख लिए थे। इसके बाद भी सौरभ, उसकी मां निशा, ननद पिंय्रका और ननदोई दीपक उन पर और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा और उनकी हत्या का प्रयास किया और 12 नवंबर को घर से भगा दिया। वह आलमबाग थाने में बने परिसर में रहने लगीं। आरोपी 14 फरवरी को सरकारी आवास में आ धमका और उनके दस्तावेज हासिल कर लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनके दस्तावेज का प्रयोग करके उन्हें बिना बताए एक करोड़ का लोन ले लिया। परेशान होकर उन्होंने पति सौरभ, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed