{"_id":"68aa2961442a48247e0a42b5","slug":"husband-of-nagaland-university-registrar-commits-suicide-lucknow-news-c-13-knp1002-1351016-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगालैंड यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार के पति ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगालैंड यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार के पति ने लगाया फंदा
Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी निवासी नगालैंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार रूपम के पति पीएस भारती (55) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक शनिवार शाम पीएस भारती के मकान से दुर्गंध आने की जानकारी कॉलोनीवासियों ने पुलिस को दी। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर उनके कमरे में पहुंची तो उन्हें पीएस भारती का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की सूचना उनकी पत्नी को दी गई। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि पीएस भारती कोई काम नहीं करते थे। इस कारण वह डिप्रेशन में थे। मामले में घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।