फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband of a village chief murdered in Sitapur.

सीतापुर में प्रधान पति की धारदार हथियार से हत्या, कब्जा हटवाने से नाराज थे दबंग

Thu, 02 Jul 2020 08:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jul 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Husband of a village chief murdered in Sitapur.
मृतक की फाइल फोटो (बायें) व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

सीतापुर जिले के झरेखापुर के चकरोड से कब्जा हटवाने से नाराज दबंगों ने प्रधान के पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। उसके साथी को बंधक बनाकर लाठियों से पीट दिया। घटना के पीछे प्रधानी रंजिश का भी मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी ने लापरवाही पर इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस की भूमिका की जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के पकरिया धापूपुर गांव निवासी प्रधान कुंती देवी के पति कल्लू शर्मा बुधवार शाम क्षेत्र के ही साथी जमाल अहमद के साथ पकरिया धापूपुर के मजरा गंगापुर गए थे। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दबंगों ने प्रधान पति कल्लू पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरे, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दबंगों ने कल्लू की हत्या कर दी। कल्लू के साथी जमाल को भी बंधक बना कर लाठियों से पीटा। हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद जमाल ने कल्लू के बेटे मोहन शर्मा को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर मृतक के परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच हमलावर भाग निकले। इसके बाद परिवार के लोग कल्लू व जमाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जमाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

तीन आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ जारी है

घटना को लेकर मृतक के पुत्र मोहन शर्मा ने कृष्ण गोपाल, सत्य नारायण, रवि प्रकाश, प्रेम प्रकाश, हजारी व हजारी के चार पुत्र मनोज, सुनील व दो नाम अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने बताया कि रवि प्रकाश व कृष्ण गोपाल से प्रधानी रंजिश भी थी। प्रधान पति ने एक माह पूर्व लेखपाल की मदद से चकरोड से दबंगों का कब्जा भी छुड़वाया था। जिससे आरोपी नाराज थे।

मौजूदा वक्त में प्रधान पति मनरेगा से उसी चकरोड पर मिट्टी पटाने का भी प्रयास कर रहे थे। इससे नाराज विपक्षियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी करेंगे मामले की जांच

सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी ने हल्का इंचार्ज आलोक यादव, मुख्य आरक्षी रामश्रंगार चौधरी व आरक्षी बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित को सौंपी है।

जांच के बाद किसी अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed