{"_id":"5f041fad8ebc3e4328028875","slug":"husband-and-wife-died-when-a-tree-falls-at-them-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: छप्पर के नीचे सो रहे दंपति के ऊपर आम का पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: छप्पर के नीचे सो रहे दंपति के ऊपर आम का पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत
Tue, 07 Jul 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली अंतर्गत रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक छप्पर के नीचे सो रहे दंपति पर आम का पेड़ गिर जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे छप्पर के नीचे सो रहे दलित दंपती रामचरन (45) व रामरती (42) पर आम का पेड़ गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने जब तक मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी।