फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband and brother in law murderd woman in lucknow

पति और साढ़ू ने शराब पीने के बाद दुष्कर्म कर की थी महिला की हत्या

Mon, 14 Feb 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
husband and brother in law murderd woman in lucknow
सरोजनीनगर (लखनऊ)। बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घर में महिला की हत्या की वारदात का पुलिस ने मृतका के पति व बहनोई को गिरफ्तार करके खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में दोनों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

बिजनौर के हाशिम पुरवा निवासी नसीब अली उर्फ नसीम (48) के घर पर शुक्रवार शाम पास में ही रहने वाला उसका साढ़ू छिद्दू (65) आया था। नसीब व छिद्दू ने एकसाथ शराब पी थी। कुछ घंटे बाद नसीब की 38 वर्षीय पत्नी घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर में चोट के निशान थे। बाद में उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची मृतका की बहन व भाई ने पुलिस को सूचना दी थी। बिजनौर इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके नसीब अली व छिद्दू से पूछताछ की गई। इस पर वारदात का खुलासा हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शराब के नशे में नसीब अली व छिद्दू ने दुष्कर्म किया था। विरोध पर पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी नसीब अली व छिद्दू को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed