फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hurt by his girlfriend's suicide, a young man hanged himself in a hotel

Lucknow News: प्रेमिका की खुदकुशी से आहत युवक ने होटल में लगाया फंदा

Sun, 07 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hurt by his girlfriend's suicide, a young man hanged himself in a hotel
लखनऊ। नाका में शुक्रवार रात मां का आशीर्वाद होटल में पंजाब के जालंधर स्थित कुराला निवासी जतिंदर कुमार (25) ने फंदा लगा लिया। वह प्रेमिका की खुदकुशी करने से आहत थे। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक जतिंदर तीन सितंबर को होटल पहुंचे थे। शुक्रवार को वह जब होटल से नहीं निकले तो रात 11 बजे कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो उन्हें जतिंदर क शव पंखे से गमछे के सहारे लटक मिला। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक फोन पर घरवालों ने बताया कि कुछ समय पहले तजिंदर की प्रेमिका ने किसी कारण आत्महत्या कर ली थी। इससे जतिंदर काफी आहत और अवसाद में चल रहे थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक जतिंदर लखनऊ क्या करने आए थे। वह क्या करते थे। इस बात का पता उनके घरवालों के आने पर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed