{"_id":"67a3c7e351765f98cd02418b","slug":"hurt-by-fathers-scolding-young-man-commits-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1065357-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिता की डांट से आहत युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिता की डांट से आहत युवक ने दी जान
Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पिता की डांट से आहत होकर चिनहट शाहपुर निवासी अंकित (20) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, गौतमपल्ली मार्टिनपुरवा इलाके में कर्ज से परेशान मनीष (35) ने आत्महत्या कर ली।
अंकित के पिता सदानंद ने बताया कि बेटे ने कुछ दिन पहले डिलीवरी मैन की नौकरी जॉइन की थी। उससे आईटीआई करने की बात कर रहे थे। मंगलवार सुबह उन्होंने बेटे से रात में देर तक काम करने से मना करते हुए डांट दिया था। इससे आहत अंकित ने घर में टिनशेड में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मां सूरजमुखी ने देखा तो परिजन को जानकारी दी। परिजन उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मार्टिनपुरवा निवासी मनीष वाल्मीकि प्राइवेट नौकरी करते थे। रिश्ते के चाचा अशोक ने बताया कि मनीष ने कर्ज ले रखा था। इससे वह डिप्रेशन में थे। बुधवार सुबह पत्नी रंजीता ड्यूटी चली गई। बेटी शुभांशी नीचे खेल रही थी। जब बेटी ऊपर कमरे में पहुंची तो उसने पिता को फंदे से लटकता देखा।