फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   human trafficking

Lucknow News: बिहार से जम्मू कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिगों को तस्करी से बचाया

Sun, 14 Sep 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
human trafficking
बिहार से जम्मू कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिगों को तस्करी से बचाया

विज्ञापन
आरपीएफ ने चारबाग स्टेशन पर गंगा सतलुज ट्रेन में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिहार से जम्मू कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिगों को आरपीएफ की टीम ने तस्करी से बचाया। तस्कर नाबालिगों को गंगा सतलुज एक्सप्रेस से ले जा रहा था, जहां चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला बीते शुक्रवार का है। चारबाग आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस से झारखंड निवासी हसरुद्दीन अंसारी बिहार के पांच नाबालिगों को लेकर जम्मू कश्मीर जा रहा था। उसे ट्रेन से पंजाब पहुंचना था, जहां से जम्मू कश्मीर जाता। इन नाबालिगों के बारे में आरपीएफ को सूचना मिली। ट्रेन के चारबाग स्टेशन पर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने जब नाबालिगों से पूछताछ की तो मामला पकड़ा गया। तस्कर ने बताया कि बच्चों को काम के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आरपीएफ ने जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया। जबकि नाबालिगों के परिवारवालों को बुलाया गया है। नाबालिगों की चाइल्ड लाइन के जरिए काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


अच्छी सैलरी का दिया जाता है लालच
बिहार, झारखंड में गरीबी के चलते बच्चों को लेबर के तौर पर पंजाब, जम्मू कश्मीर के जाया जाता है। इसके लिए उनके परिजनों को अच्छी सैलरी का लालच भी दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि इन बच्चों को जम्मू कश्मीर में घरेलू कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था, जिसके एवज में 10 से 15 हजार रुपये सैलरी देने का लालच दिया गया था। ऐसे मामले पहले भी पकड़ में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या करने वाला था बच्चों का सौदा
सूत्र बताते हैं हसीरुदीन अंसारी बिहार से लाए गए बच्चों को बेचने वाला था। ऐसी आशंका जताई जा रही है। लेकिन उसकी पुष्टि अफसर नहीं कर रहे हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जांच के बाद ही अफसर पुख्ता तौर पर कुछ कहने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed