फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Human Rights Commission sought report on Sambhal riot

मानवाधिकार आयोग ने मांगी बवाल की रिपोर्ट: संभल जाने को अड़े कांग्रेसी, लखनऊ से मुरादाबाद-गाजियाबाद तक प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 07:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Dec 2024 07:13 AM IST
सार

लखनऊ से लेकर गाजियाबाद और मुरादाबाद से संभल जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। विधायक आराधना मिश्रा मोन सहित अन्य नेताओं को घर में ही कैद कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस पहरे को धता बताते हुए रात में ही प्रदेश मुख्यालय में घुस गए।

विज्ञापन
Human Rights Commission sought report on Sambhal riot
संभल में भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक से 13 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह की ओर से दायर याचिका पर आयोग अब 15 जनवरी को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

उधर, लखनऊ से लेकर गाजियाबाद और मुरादाबाद से संभल जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। विधायक आराधना मिश्रा मोन सहित अन्य नेताओं को घर में ही कैद कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस पहरे को धता बताते हुए रात में ही प्रदेश मुख्यालय में घुस गए। वह रातभर कार्यालय में रहे और सुबह करीब सवा 12 बजे अन्य नेताओं के साथ संभल जाने के लिए रवाना हुए। ड्राइविंग सीट खुद अजय राय ने संभाली और बगल में पूर्व सांसद पीएल पुनिया को बैठाया। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, गेट के बाहर भारी संख्या में फोर्स आ गई। पुलिस ने गेट पर वज्र वाहन लगा दिया और अतिरिक्त फोर्स बुला ली। वे कांग्रेस नेताओं को आगे बढ़ने से रोकने लगे। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस से झड़प भी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की तो अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य सभी नेता गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब घंटेभर तक नारेबाजी चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर लौटी जिंदगी, बवाल के जख्म भूले लोग
बवाल के जख्मों को भूलकर लोग आगे बढ़ रहे हैं। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी बाजार में काफी चहल-पहल रही। बाजारों में ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जिससे कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। रविवार को कुछ दुकानों को छोड़कर बाजार खुला था। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद जामा मस्जिद के आसपास की सभी दुकानें खुली हुई दिखाई दीं। लोगों की चहल पहल भी काफी नजर आई।

विज्ञापन

जेल में बंद बवाल के आरोपियों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जेल में बंद संभल बवाल के आरोपियों से मुलाकात की। एसटी हसन के नेतृत्व में विधायक नवाबजान और  विधायक समरपाल सिंह व प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य नेताओं के सामने आरोपियों ने अपना दर्द बयान किया। सपा नेताओं ने कानूनी मदद का आश्वासन दिया।

देश झुलसाने की साजिश : साक्षी  
संगम पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि संभल हिंसा सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है। यह पूरे देश से झुलसाने की साजिश थी। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

प्रशासन ने जलाने का काम किया : ताैकीर
माैलाना ताैकीर रजा ने कहा, प्रशासन ने संभल को जलाने का काम किया। संभल के जरिये पूरे मुल्क का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई थी। वहीं घायल से मिलने टीएमयू पहुंचे माैलाना ताैकीर को पुलिस ने रोक लिया। इधर, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी प्रशासन को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed