फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huhud clamity in uttar pradesh

हुदहुद ने रोकी लखनऊ की रफ्तार

Tue, 14 Oct 2014 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
huhud clamity in uttar pradesh

मंगलवार को सुबह अलग-अलग स्थानों से लखनऊ पहुंचने वाली करीब चार फ्लाइट वापस लौट गईं। इन फ्लाइटों में शहर के कई लोग प्रभावित हुए।

विज्ञापन


जेट एयरवेज की फ्लाइट नम्बर 2453 को सुबह साढ़े सात बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरना था। इसमें 70 यात्री थे। ये बीस मिनट तक हवा में रुकी और वापस लौटी।

वहीं दूसरी फ्लाइट जेट एयरवेज की 646 सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ उतरने वाली थी। ये दोनों उड़ाने करीब बीस-बीस मिनट तक हवा में झूलती रही। इस फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


गो एयरवेज की जी-8 395 मुंबई से लखनऊ आई थी। इस फ्लाइट को सुबह 11.40 पर लैंड करना था। मौसम की खराबी की वजह से ये फ्लाइट भी उतर नहीं पाई और दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट एआई 435 दिल्ली से लखनऊ आई। इस उड़ान को दोपहर 1.35 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना था, मगर ये भी लैंड नहीं कर पाई। इसे बैरंग दिल्ली लौटना पड़ा।

इन सभी फ्लाइटों की वजह से प्रभावित यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के ओएसडी संजय ने बताया कि हुदहुद की वजह से फ्लाइट लैंड नहीं कर पा रही हैं।

ये ट्रेनें भी हुई बाधित

huhud clamity in uttar pradesh

हुदहुद के चलते फ्लाइट्स के साथ दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें भी बाधित हो गई हैं। तूफान से ट्रेनों के ट्रैक पर भारी पेड़ गिर गए हैं।


पेड़ गिरने से ट्रेनें ट्रैक पर आगे नहीं बढ़ पाईं। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लग गई। इनमें बनारस-फैजाबाद, बनारस-रायबरेली, गोरखपुर-बाराबंकी, झांसी-कानपुर के ट्रैक पर चल रही ट्रेनें बाधित हुई।


साथ सियालदेह एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, इलाहबाद इंटरसिटी, बनारस इंटरसिटी, प्रतापगढ़ इंटरसिटी और बरेली एक्सप्रेस करीब दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।



हुदहुद से राजधानी में हुई हिल स्टेशन सी ठंडक

huhud clamity in uttar pradesh

हुदहुद तूफान के चलते सर्दियों से पहले ही राजधानी हिल स्टेशन में बदल गई। बीते 48 घंटों से चल रही तेज रफ्तार हवाओं के साथ बौछारों ने राजधानी समेत सूबे का पारा धड़ाम किया है।

पिछले 14 घंटों से जारी बारिश ने पूरे शहर को 41.3 मिमी. रिमझिम बारिश में भिगोया। सोमवार देर रात से तड़के तक 35 से 55 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली जोरदार तूफानी हवाओं ने पारा धड़ाम किया।

मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटों की अपेक्षा लगभग 4 डिग्री तक लुढ़क कर 17 के नजदीक पहुंच गया।

ये हिल स्टेशन श्रीनगर, शिमला, देहरादून, धर्मशाला के दिन के अधिकतम पारे से भी काफी कम रिकार्ड हुआ। दिन में धूप न खिलने और हवाओं के तेज बर्फीले झोंको ने खुशनुमा अहसास के साथ फिजां में सर्दी का अहसास कराया।

कब थमेगा यूपी में हुदहुद?

huhud clamity in uttar pradesh

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों में भी देर रात से जारी झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने सूबे के पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज कराई है। कई इलाकों में बारिश और हवाओं से पारा काफी नीचे लुढ़का है।

दोपहर करीब एक बजे के बाद हवाओं के थपेड़ों संग राजधानी में बारिश का दौर थमा, लेकिन हवाओं के झोंकों ने ठंड बढ़ा दी। आंचलिक मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 से 36 घंटों में हुदहुद का असर कमजोर पडऩे की बात कही है।

सोमवार देर रात से जारी रिकार्डतोड़ बारिश ने शहर ही नहीं प्रदेश का जन जीवन भी अस्त व्यस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed