फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge power cut in Uttar Pradesh.

यूपी में 19 घंटे बिजली कटौती, जीना मुहाल

Mon, 25 Aug 2014 01:35 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
huge power cut in Uttar Pradesh.

उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने व उस हिसाब से उपलब्धता न होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। प्रदेश में रविवार को चार घंटे से लेकर 19-19 घंटे तक की बिजली कटौती की गई।

विज्ञापन


चिपचिपी गर्मी में इस कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहले से ही बिजली की कमी झेल रहे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से स्थिति और खराब हो गई है।

शनिवार की किल्लत के बाद रविवार को स्थिति और गंभीर हो गई। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बिजली की मांग 12,805 मेगावाट रही जबकि राज्य को सभी जगहों से कुल 10,900 मेगावाट बिजली ही मिल सकी।

विज्ञापन

कोशिशें तो ह़ुईं, लेकिन नहीं मिल सकी राहत

huge power cut in Uttar Pradesh.

ऐसे में 1900 मेगावाट से अधिक की कमी के कारण आकस्मिक कटौती करनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र, तहसील, जनपद, मंडल से लेकर महानगर तक सभी जगह निर्धारित शिड्यूल से अधिक बिजली कटौती हुई।

प्रदेश में तापीय बिजलीघरों का उत्पादन भी मात्र 2599 मेगावाट ही रहा। कंट्रोल रूम के सूत्रों के अनुसार केंद्र के कोटे से भी 600 मेगावाट कम बिजली मिली।

हालांकि द्विपक्षीय समझौते के तहत बैंकिंग के जरिये 600 मेगावाट बिजली ली गई। ग्रिड से भी तय कोटे से करीब 400 मेगावाट अधिक बिजली ली गई, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के ये सभी प्रयास कोई खास राहत नहीं दे सके।

यूपी पावर कार्पोरेशन नहीं खरीद रहा बिजली

huge power cut in Uttar Pradesh.

महंगी बिजली होने के कारण नहीं हो रही खरीद उमस भरी गर्मी के कारण यूपी ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी बिजली की मांग बढ़ गई है।

यही वजह है कि एनर्जी एक्सचेंज में बिजली महंगी हो गई है। पीक आवर में बिजली का औसत मूल्य 8.05 रुपये प्रति यूनिट हो गया है, जबकि पूरे दिन में बिजली का औसत मूल्य 6.32 रुपये प्रति यूनिट आ रहा है।

महंगी बिजली होने के कारण उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन इस समय बिजली नहीं खरीद रहा है। पिछले दो दिनों में उसने बिजली की कोई खरीद नहीं की।

विज्ञापन

रिकॉर्ड में कम, हकीकत में ज्यादा कटौती

huge power cut in Uttar Pradesh.

बिजली कटौती ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं पावर कॉर्पोरेशन के आंकड़े कुछ और ही बताते हैं।
कॉर्पोरेशन के आंकड़े से कहीं अधिक बिजली कटौती हो रही है, लेकिन इसे वह लोकल फॉल्ट बताकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। मंडल मुख्यालयों में कटौती के जो आंकड़े दिए गए, उससे कई घंटे अधिक बिजली कटौती हुई।

कहां--कितनी मिली बिजली
क्षेत्र--समय (घंटे-मिनट)
ग्रामीण-5:19
तहसील-5:19
जनपद-13:06
मंडल-17:06
बुंदेलखंड-13:30
महानगर-18:18

कहां कितनी घोषित कटौती

huge power cut in Uttar Pradesh.

आगरा-2:20
फैजाबाद-3:00
झांसी-3:00
बांदा-3:00
मेरठ-5:15

अलीगढ़-2:55
बरेली-5:00
कानपुर-4:00
बस्ती-5:45
मिर्जापुर-5:45

गोरखपुर-2:35
मुरादाबाद-2:28
वाराणसी-2:20
गाजियाबाद-1:00
सहारनपुर-2:15
नोएडा-0:30

सूबे में बिजली का हाल  
कुल मांग-12805 मेगावाट
उपलब्धता-10900 मेगावाट
कमी-1905 मेगावाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed