फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge investment in Uttar Pradesh.

यूपी में होगा 51 हजार करोड़ का निवेश, मिलेंगे तीन लाख रोजगार

Fri, 11 Sep 2015 12:42 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, मुंबई
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 11 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Huge investment in Uttar Pradesh.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यूपी सरकार की ओर से आयोजित इन्वेस्टर मीट सूबे के लिए 51,098 करोड़ का शुभ निवेश लेकर आया। बृहस्पतिवार को 50 से ज्यादा एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। सरकार का दावा है कि इस निवेश से प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिग्गज उद्योगपतियों, बैंकर्स और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से कहा कि वे यूपी में निवेश करें। सरकार उन्हें हर सुविधा देगी।
विज्ञापन


यूपी में निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से मुंबई में काफी धूम-धड़ाके के साथ आयोजित इन्वेस्टर मीट में कनाडा व जापान के उद्यमियों के साथ देश के भी जाने-माने उद्योगपतियों ने इसमें शिरकत की। हालांकि मुख्यमंत्री इस मीट में दो घंटे ही रुक सके क्योंकि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन इस दौरान निवेशकों को यूपी आने का न्यौता दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां और इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के  क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों जैसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो का जिक्र किया। कहा, इससे निवेशकों में भरोसा पैदा हुआ है।

बीते तीन साल में कई उद्योग लगे हैं। 20-25 साल बाद जापान की कंपनी तोशीबा फिर बिजलीघर लगाने आ रही है। अखिलेश ने कहा कि वे मुंबई देर से आए जबकि उन्हें यहां पहले आना चाहिए था।

13 शुभ नहीं, हम 14 सिटी को बनाएंगे स्मार्ट

Huge investment in Uttar Pradesh.

स्मार्ट सिटी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 की संख्या शुभ नहीं होती। यूपी में 14 स्मार्ट सिटी होने चाहिए। अब झगड़ा यह फंसा है कि एक कौन का कम हो। पर हम कोई कम नहीं करेंगे।

प्रदेश के हर शहर की अपनी इकोनामी है। जहां के लिए जो भी सुझाव मिलता है उस पर अमल करने का प्रयास किया जाएगा।

भरोसा दिलाया
मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि टीवी व मीडिया की खबरों के आधार पर यूपी के बारे में धारणा न बनाएं। खुद आकर देखें। अगर आप यूपी में पूंजी निवेश करते हैं तो सरकार उन्हें हर तरह की सहूलियत और सुविधाएं देने को तैयार है।

उम्मीद जताई
बैंकों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा लखनऊ में फाइनेंशियल हब बनाने में पूरी मदद करगी। उम्मीद जताई कि जल्द ही यह ख्वाब जमीं पर उतरेगा।

अखिलेश ने यूपी की नई पहचान भी बताई

Huge investment in Uttar Pradesh.

सीएम ने कहा- अब यूपी की नई पहचान है राइजिंग यूपी और अनलिमिटेड पोटेंशियल। आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदेश है तो सबसे बड़ा बाजार भी है।

हरदुआगंज बिजली प्रोजेक्ट के लिए तोशीबा को लेटर ऑफ इंटेंट जारी
मुख्यमंत्री अखिलेश ने हरदुआगंज में 3436 करोड़ रुपये की लागत से 660 मेगावाट क्षमता वाली इकाई की स्थापना के लिए तोशीबा-जेएसडब्ल्यू जॉइंट वेंचर को लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी किया गया। तोशीबा यह इकाई 48 महीने में स्थापित करेगी।

तेज होगा विकास
इस पर यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन का कहना है ‘सरकार और उद्यमियों के बीच हुए एमओयू के जरिये लगने वाले उद्योगों से सूबे के तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों के प्रति उद्यमियों के रुझान के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी काफी फायदा होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed