फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge investment in Uttar Pradesh.

JOBS: यूपी के बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 27 Sep 2014 11:21 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Sep 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
huge investment in Uttar Pradesh.

ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के कानपुर-औरैया क्षेत्र में 8479.2 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इस क्षेत्र में औद्योगिक अवस्थापना विकास के जरिये वर्ष 2021 तक करीब 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन


विश्व बैंक ने ईडीएफ सी के मुगलसराय-भाउपुर खंड पर 393 किमी लंबी डबल लाइन विकसित करने के लिए 6,729 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है।

विश्व बैंक, वाशिंगटन के ग्लोबल प्रैक्टिस डायरेक्टर मनिंदर गिल के नेतृत्व में एक टीम ने ईडीएफसी के आगरा-फीरोजादाबाद उपक्षेत्र, कानपुर-लखनऊ-उन्नाव-औरैया उपक्षेत्र और इलाहाबाद-वाराणसी उपक्षेत्र में निवेश व औद्योगिक संभावनाओं का अध्ययन किया।
विज्ञापन


गिल ने शुक्रवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के सामने अध्ययन रिपोर्ट का प्रजेंटेशन किया। रिपोर्ट में इन उपक्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण करने के साथ ही संभावित क्लस्टरों के आर्थिक संयोजन व इसमें आने वाली बाधाओं की चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में एक हजार एकड़ में बनेगा पार्क

huge investment in Uttar Pradesh.

राज्य सरकार के अधिकारियों ने गिल से कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए पहले से ही काफी कुछ कर रही है। कई नवीन औद्योगिक नगरों के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसमें प्लास्टिक सिटी औरैया, ट्रांस-गंगा औद्योगिक परियोजना उन्नाव-कानपुर, ग्रेटर इलाहाबाद संगम सिटी जैसी योजनाएं शामिल हैं। आगरा में 1,000 एकड़ क्षेत्र में थीम पार्क की स्थापना की जाएगी।

इन परियोजनाओं में विश्व बैंक के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही एक टास्क फ ोर्स का गठन कर इसका क्रियान्वयन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed