फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge budget for UP railway.

यूपी को रेल बजट में मिले 7,118 करोड़, बदलेगी रेलवे की सूरत

Sat, 04 Feb 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
 huge budget for UP railway.
रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

नई रेलवे लाइनों को बिछाने से लेकर रेलखंडों के सर्वे और विद्युतीकरण से लेकर यात्री सुविधाओं में इजाफे तक की कार्ययोजना तैयार हो गई है। कुल 7,118 करोड़ रुपये में यूपी में रेलवे की सूरत बदलने की तैयारी है।

विज्ञापन


रेल लाइन बिछाने के लिए 8,530 करोड़ रुपये खर्च करने व 1,538 करोड़ रुपये से आरओबी व सबवे बनाने की योजना है। इतना ही नहीं, ट्रेनों के संचालन को मजबूत बनाने के लिए 376 करोड़ रुपये व रेलवे लाइनों की इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए 1,162 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेल बजट की 92 साल पुरानी परंपरा खत्म कर दी गई है। रेल बजट को आम बजट में मिला दिया गया है। गत एक फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश किया, जिसमें रेलवे के लिए एक लाख करोड़ रुपये का सेफ्टी फंड बनाने सहित तमाम घोषणाएं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए रेल बजट में यूपी के लिए दी जाने वाली सौगातों की घोषणा वित्तमंत्री ने नहीं की थी।

सभी जोनों को भेज दी गई है रिपोर्ट

 huge budget for UP railway.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

वहीं, शुक्रवार को रेल मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए बजट में किए गए प्रावधान की रिपोर्ट सभी जोनों को भेज दी गई। बता दें कि यूपी में उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे के डिवीजनों के प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिसके तहत वर्ष-2017-18 के लिए यूपी को बजट में 7,118 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

जबकि, वर्ष 2008-10 व 2013-14 में 1,109 करोड़ रुपये दिए गए थे। बजट के तहत यूपी में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 17 रेलखंडों पर नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे किया जाएगा।

14 रेलखंडों पर नई लाइनें बिछाई जाएंगी, जिन पर 8,530 करोड़  खर्च होंगे। वहीं,  संभल-गजरौला सेक्शन में 860 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। वहीं, यात्री सुविधाओं पर कुल 96 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, जबकि गत वित्तीय वर्ष में इसी मद में 66 करोड़ दिए गए थे।

741 करोड़ यूपी को करने होंगे खर्च
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सूबे में 24 रेल ओवरब्रिज (आरओबी) व 108 अंडरपास-सबवे सहित कुल 132 प्रपोजल थे। चूंकि, आरओबी बनाने से राज्य सरकारों को भी फायदा होता है, इसलिए इन पर आने वाली  कुल लागत 1,538.49 करोड़ रुपये में से 741 करोड़ राज्य सरकार व 797.49 करोड़ रुपये रेलवे देगी।

इन लाइनों का होगा सर्वे

 huge budget for UP railway.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

प्रोजेक्ट-- लागत
बिजनौर-हस्तिनापुर-मेरठ(62 किमी)-- 9 लाख
आगरा-करौली(60 किमी)-- 9 लाख
वाराणसी-गोरखपुर वाया लालगंज व आजमगढ़(200 किमी) -- 30 लाख
झांसी-शिवपुरी-शिवपुर-सवाई माधोपुर(290 किमी)-- 44 लाख

आगरा-अकोला-खैरागढ़-टांटपुर-बयाना(95 किमी)-- 24 लाख
हरदोई-गुरसहायगंज वाया सांडी(55 किमी)-- 14 लाख
दनकौर-संभल(94 किमी)-- 24 लाख
अनवरगंज-मंधाना(17 किमी)-- 7 लाख
डालमऊ-फतेहपुर जोड़ने को गंगा पुल पर (31 किमी)-- 15.50 लाख

माधोगंज-कन्नौज को जोड़ने को गंगा पुल पर(25 किमी)-- 12.50 लाख
बरेली-चंदौसी-अलीगढ़(127 किमी)-- 64 लाख
मुगलसराय-पटना-किउल थर्ड लाइन(335 किमी)-- 1.675 करोड़
चुनार-चोपन डबलिंग(103 किमी)-- 51.5 लाख
मथुरा-झांसी चौथी लाइन(273 किमी)1.365 करोड़

गोरखपुर-कैंट-वाल्मीकीनगर डबलिंग(91 किमी)-- 45.50 लाख
लखनऊ-कानपुर तीसरी व चौथी रेलवे लाइन(74 किमी)-- 37 लाख
झांसी-बीना चौथी लाइन(152 किमी)-- 76 लाख

यहां बिछेंगी नई लाइनें

 huge budget for UP railway.

प्रोजेक्ट-- लागत
पडरौना-कुशीनगर वाया गोरखपुर(64 किमी)-- 1,345 करोड़
रॉबर्ट्सगंज-मुगलसराय वाया माधौपुर, सुकृति, अहरौरा(70 किमी)-- 276.9 करोड़
पीलीभीत-शाहजहांपुर में अमान परिवर्तन(83 किमी)-- 622.5 करोड़
नानपारा-नेपालगंज अमान परिवर्तन(20 किमी)-- 150 करोड़

मथुरा-वृंदावन अमान परिवर्तन (11 किमी)-- 97.96 करोड़
जौनपुर व जौनपुर सिटी के बीच डबललाइन(2.2 किमी)-- 86.32 करोड़
जंघई-फाफामऊ डबलिंग, विद्युतीकरण(46.79 किमी)-- 357.48 करोड़
नैनी व चेवकी के बीच तीसरी लाइन (2 किमी)-- 22.66 करोड़

भाउपुर व पनकी के बीच तीसरी लाइन(11 किमी)-- 81.89 करोड़
बाराबंकी-मल्हौर बीच तीसरी-चौथी लाइन(32.84 किमी)-- 323.86 करोड़
वाराणसी-मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन(16.72 किमी) -- 2005.15 करोड़
मल्हौर-डालीगंज डबलिंग व विद्युतीकरण(12.62 किमी) -- 110.93 करोड़
कानपुर फ्लाइओवर, इलाहाबाद डिवीजन(30 किमी)-- 1789.73 करोड़

इन रेलखंडों का होगा विद्युतीकरण

 huge budget for UP railway.

प्रोजेक्ट-- लागत
भंडाई-उड़ी(113 किमी)-- 103.96 करोड़
शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद (158 किमी)-- 129.09 करोड़

मनकापुर-कटरा-अयोध्या (38 किमी)-- 40.65 करोड़
उन्नाव-बालामऊ-सीतापुर (162 किमी)-- 104.36 करोड़

कासगंज-बरेली, भोजिपुरा-डालीगंज (401 किमी)-- 343 करोड़
बरेली-चंदौसी-हरदुआगंज (199 किमी)-- 135.89 करोड़

गजरौला-मुअज्जमपुर नारायण (95 किमी)-- 62.18 करोड़
उन्नाव-ऊंचाहार (113 किमी)-- 85.62 करोड़
कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा (206 किमी)-- 144.18 करोड़
नजीबाबाद-कोटद्वार (24 किमी)-- 13.76 करोड़

इन जगहों पर बनेंगे आरओबी

 huge budget for UP railway.

-जंघई-वाराणसी रेलखंड के सुरवायां स्टेशन पर डबल लेन आरओबी
-जंघई वाराणसी रेलखंड पर परसीपुर व कपसेती में आरओबी
-लखनऊ कानपुर सेक्शन में कानपुर ब्रिज पर फोर लेन आरओबी

-लखनऊ-फैजाबाद सेक्शन पर मल्हौर के पास आरओबी
-उतरेटिया आलमबाग बाईपास सेक्शन पर फोर लेन आरओबी
-दिल्ली शाहदरा-शामली-टपरी सेक्शन पर दो आरओबी
-ईदगाह-बांदीकुई सेक्शन पर आगरा डिवीजन में आरओबी

-आगरा डिवीजन के बयाना-यमुना ब्रिज सेक्शन पर आरओबी
-परसेंडी सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन पर फोरलेन आरओबी
-कानपुर अनवरगंज व रावतपुर में आरओबी
-गोंडा लखनऊ जंक्शन के चौकाघाट व बुढ़वल स्टेशन, गोंडा व गोंडा कचेरी, गोंडा कचेरी व कठौला, कर्नलगंज, सरजू यार्ड व सरजू रेलवे स्टशेनों के बीच आरओबी

-ऐशबाग मैलानी सेक्शन केखैराबाद व सीतापुर कैंट स्टेशन में आरओबी
-सीतापुर मैलानी सेक्शन के हरगांव व ओएल स्टेशनों में आरओबी
-गोरखपुर गोंडा रेलखण्ड के बरुआचक व गोंडा स्टेशन आरओबी
-छपरा भटनी रेलखण्ड के भातपुर रानी व भटनी स्टेशनों में आरओबी

इस तरह दिया गया बजट

 huge budget for UP railway.

-96 करोड़ रुपये यात्री सुविधाओं के लिए
-7.65 करोड़ रुपये में 2,084 किमी रेललाइन का होगा सर्वे
-8,530 करोड़ में बिछेगी 431 किमी रेलवे लाइन

-1,162 करोड़ रुपये से 1,371 किमी रेल लाइन का होगा विद्युतीकरण
-376 करोड़ रुपये ट्रेनों के संचालन पर होंगे खर्च
-1,538 करोड़ रुपये से 108 रेलवे अंडर ब्रिज व सबवे बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed