{"_id":"64a94a2c4f997152a9059876","slug":"huge-blast-in-haraiya-sagharva-thana-in-balrampur-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: जोरदार धमाके से आसपास के घरों की दीवारें चटकीं, पड़ोसी बोले- शौचालय में रखा गया बम फटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: जोरदार धमाके से आसपास के घरों की दीवारें चटकीं, पड़ोसी बोले- शौचालय में रखा गया बम फटा था
Sat, 08 Jul 2023 05:06 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:06 PM IST
सार
बलरामपुर के एक गांव के एक घर में हुए विस्फोट पूरा इलाका सहम गया है। धमाका किन कारणों से हुआ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
धमाके के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर जिले के हरैया सघरवा थाना क्षेत्र में गुगौली कला के मजरे नई बाजार में शुक्रवार की देर रात हुए तेज विस्फोट से पूरा गांव सहम उठा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
गांव में रहने वाले गूड्डू के घरेलू शौचालय में हुए इस विस्फोट से शौचालय के साथ आसपास के कई घरों की दीवार चटक गई। शौचालय की छत में लगे टीन शेड के टुकड़े उड़कर आसपास के पेड़ों पर लटक चिपक गए। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय में छिपाकर रखा गया बम फटा है। रात से ही गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से गुड्डू का पूरा परिवार लापता है।
विज्ञापन
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने फारेंसिक टीम व एसएसबी के डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एएसपी का कहना है कि विस्फोट हुआ है लेकिन कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। एसपी केशव ने बताया कि डाग स्क्वायड टीम ने बारूद की पुष्टि नहीं की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन