फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge amount for Azamgarh from UP govt.

मुलायम के नए 'गढ़' को अखिलेश का तोहफा!

Wed, 10 Dec 2014 02:01 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Huge amount for Azamgarh from UP govt.

मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पर इन दिनों प्रदेश सरकार पूरी तरह मेहरबान है। सरकार ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, यहां पर बनने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए भी 75 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। यही वजह है कि यहां पर सरकार विकास के काम तेजी से करा रही है।
विज्ञापन


जहां एक ओर परिवहन निगम यहां पर 20 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने जा रहा है, वहीं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज का विस्तार कर रहा है। विस्तार के लिए सरकार ने एक करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अरिन्दम भट्टाचार्य ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को तत्काल मेडिकल कॉलेज के विस्तार के काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का ख्याल रखने के लिए कहा है।

गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगा अच्छा इलाज

Huge amount for Azamgarh from UP govt.

इसके लिए महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति बनाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, सरकार आपात स्थिति के मरीजों के इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भी बनाने जा रही है।

इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 75 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। विभाग के संयुक्त सचिव यतीन्द्र मोहन ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कहा है।

ट्रॉमा सेंटर बनने से गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को अच्छा इलाज यहीं पर मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed