फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HT lines have still not been removed from over 3,890 council schools in UP

यूपी: 3890 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से अब भी नहीं हटी एचटी लाइन, बेसिक शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 06 Sep 2026 09:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

यूपी में 3890 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से अब भी एचटी लाइन नहीं हटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जल्द हटाने की कार्यवाही करके रिपोर्ट मांगी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HT lines have still not been removed from over 3,890 council schools in UP
प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब भी 3890 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर नाराजगी जताते हुए इन्हें जल्द हटवाकर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


दरअसल, एचटी लाइन हटाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने कमेटी बनाई है। जिलों में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा इन तारों को हटवाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके लिए 100 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। फिर भी काम अधूरा है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर एचटी लाइन जल्द हटवाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


साथ ही पूरी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाए। विभाग के अनुसार प्रयागराज में 270, जौनपुर में 267, बस्ती में 227, आजमगढ़ में 172, गाजीपुर में 169, सोनभद्र में 156, सिद्धार्थनगर में 136, झांसी में 119, फतेहपुर में 115, रायबरेली में 116, बलिया में 102 स्कूलों के ऊपर से तार हटाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed