फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hsi system creates big mess at pgi lucknow.

सर्वर ठप, पीजीआई के काउंटर पर रो पड़े मरीज

Tue, 25 Nov 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
hsi system creates big mess at pgi lucknow.
संजय गांधी पीजीआई में हॉस्पिटल इन्फार्मेशन सिस्टम (एचआईएस) ने एक बार फिर धोखा दे दिया। सोमवार को रजिस्ट्रेशन खुलते ही सर्वर डाउन हो गया। न तो मरीजों को क्यू नंबर मिला और न ही वह रजिस्ट्रेशन करा पाए।
विज्ञापन


सुबह-सुबह पैदा हुई इस दिक्कत के कारण एसजीपीजीआई की सभी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नए मरीजों के परिवारीजनों को लगा कि जब डॉक्टर को नहीं दिखा पाएंगे तो वो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही रो पड़े।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ पट्टी से आए शिवम ओझा की डेढ़ महीने के इंतजार के बाद सीटी स्कैन की डेट आई थी। वह सोमवार को ओपीडी पहुंचे लेकिन कम्प्यूटर न चलने के कारण सीटी स्कैन का शुल्क नहीं जमाकर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कैश काउंटर पर शुल्क जमा करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। मरीज की बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने कई बार अधिकारियों के हाथ-पैर जोड़े, जब उनकी नहीं सुनी गई तो वो फूट-फूटकर रो पड़े। कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे सैकड़ों मरीजों को सोमवार को संजय गांधी पीजीआई से निराश होकर वापस लौट गए।

मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

hsi system creates big mess at pgi lucknow.

मरीजों की परेशानी को देखते हुए विधायक देवनारायन उर्फ जीएम सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और तत्कालीन मुख्य सचिव व पीजीआई के तत्कालीन अध्यक्ष जावेद उस्मानी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

विधायक देवनारायन ने एचआईएस को उच्चीकृत करने की पूरी कवायद उंगलियां उठाते हुए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद इस घोटाले को खोलने में शासन ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

एसपीजीआई के निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने बताया, एचआईएस शाम को चार बजे तक चालू हो गया था। अब सर्वर ठप होने के कारणों की जांच की जा रही है।

जिस कंपनी के पास सर्वर के रखरखाव का जिम्मा है उसके अधिकारियों को बुलाया गया है। उनसे इसे दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed