फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hridaya narayan dikshit to be leader of vidhan parishad

एच एन दीक्षित बने विधान परिषद में भाजपा नेता

Sat, 21 Jun 2014 02:03 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
hridaya narayan dikshit to be leader of vidhan parishad

भाजपा ने वरिष्ठ नेता व पूर्व संसदीय कार्य मंत्री हृदय नारायण दीक्षित को विधान परिषद में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

विज्ञापन


डॉ. नैपाल सिंह के त्यागपत्र दे देने से यह पद खाली हो गया था।

नैपाल सिंह रामपुर संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। पार्टी के विधायकों ने दीक्षित को नेता चुने जाने पर बधाई दी।

साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा पूरी दमदारी से परिषद में अपनी भूमिका निभा सकेगी।

हृदय नारायण दीक्षित को प्रदेश को एक बुद्घजीवी नेता के तौर पर देखा जाता है।

इसके पहले भाजपा ने सुनील बंसल को भी प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया था। अपने भाषण में उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार को घेरने की बात कही थी।

भाजपा में पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही आम जनमानस में भी यह संदेश जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed