फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   How was the plan to spread panic in UP: ATS went to Delhi to interrogate suspected terrorists of ISI module

यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस

Sat, 18 Sep 2021 12:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 18 Sep 2021 12:20 PM IST
सार

तीन को यूपी से और दो को दिल्ली से दबोचा गया था। जबकि एक व्यक्ति को राजस्थान से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था।
 

विज्ञापन
How was the plan to spread panic in UP: ATS went to Delhi to interrogate suspected terrorists of ISI module
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आईएसआई मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए यूपी एटीएस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने अलग-अलग राज्यों से कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से तीन को यूपी से और दो को दिल्ली से दबोचा गया था। जबकि एक व्यक्ति को राजस्थान से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सभी संदिग्ध आतंकियों की रिमांड मिली है। यूपी में यह किस तरह से आतंक फैलाना चाह रहे थे, प्रयागराज में पकड़ा गया विस्फोटक कैसे प्रयागराज पहुंचा, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे यह सब पता लगाने के लिए एटीएस की टीम दिल्ली पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूछताछ के बाद जो भी इनपुट मिलेंगे उसकेआधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवकों को आतंकी बताना ‘प्रिंटिंग मिस्टेक’
एडीजी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इनपुट पर यूपी एटीएस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को पकड़ कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया था। इसमें से तीन को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया। प्रशांत कुमार ने बताया कि जिन लोगों को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा है उन्हें अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में छोड़े गए व्यक्तियों को आतंकी लिखे जाने पर उठ रहे सवाल पर प्रशांत कुमार ने कहा कि यह एक मानवीय भूल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गलती से प्रिंट हो गया था। बता दें कि बुधवार को एटीएस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि उसने 6 लोगों को पकड़ कर दिल्ली स्पेशल सेल के हवाले किया है। यह सभी आतंकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुकदमे में वांछित थे। दिल्ली पुलिस ने दो के खिलाफ कोई सुबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया था और तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी न होने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि तीसरे व्यक्ति को लखनऊ में ही प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed