फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   How many people from Jammu and Kashmir are in the capital...details are being collected

Lucknow News: राजधानी में जम्मू-कश्मीर के कितने लोग...जुटाया जा रहा है ब्योरा

Sat, 15 Nov 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
How many people from Jammu and Kashmir are in the capital...details are being collected
लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार की गई डाॅ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के करीबियों के बारे में जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं। अब तक की छानबीन में परवेज का कनेक्शन राजधानी में रहने वाले कुछ कश्मीरी लोगाें के साथ मिला है। इसके बाद लखनऊ के अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में जम्मू-कश्मीर के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिसूचना ईकाई (एलआईयू) को कश्मीर मूल के लोगों को ब्योरा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. परवेज के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में काम करने के दौरान उससे मिलने कौन लोग आते थे, इसका ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। उसके घर से मिले मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने एटीएस को जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सूची दी है। अब अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि परवेज कई वाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम चैनल में सक्रिय था। वाट्सएप व टेलीग्राम के जरिये ही वह जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करता था। परवेज के कुछ करीबी पुलिस के रडार पर हैं, जिनसे पूछताछ की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के साथियों के बारे में तफ्तीश

अब तक की जांच में पता चला है कि डॉ. परवेज ने सहारनपुर में क्लीनिक खोली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों से उसके संपर्क हो गए थे। जांच एजेंसियां परवेज के सहारनपुर के करीबियों के बारे में भी पता लगा रही हैं। शुरू के दिनों में वह पत्नी और बेटी के साथ सहारनपुर में रहा। बाद में उसकी पत्नी बेटी को लेकर बिहार चली गई। पत्नी के कई बार कहने पर भी परवेज परिवार के साथ बिहार में रहने नहीं गया। परवेज अकेले ही आईआईएम रोड स्थित मकान में रहता था। कभी-कभी ही उसके परिचित वहां उससे मिलने आते थे।

खातों में लेनदेन की जांच से खुलेगा राज

एटीएस डॉ. परवेज के बैंक खातों का ब्याेरा खंगाल रही है। अब तक की छानबीन में परवेज के कई बैंकों में खातों के प्रमाण मिले हैं। यही नहीं, शाहीन के नाम भी कई खाते हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन खातों से लेनदेन किन लोगों से और कब-कब किया गया है। कितनी धनराशि को लेनदेन हुआ। जांच एजेंसियां शाहीन और परवेज की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।

पड़ोसियों ने साधी चुप्पी

शुक्रवार को भी डॉ. परवेज के घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों ने परवेज के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उधर, शाहीन के पिता सईद अंसारी के घर पर भी सन्नाटा देखने को मिला। सुरक्षा के लिहाज से कैसरबाग पुलिस सईद के घर के आसपास चक्कर लगाती दिखी।

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। 

लालबाग में शाहीन के पिता के घर और आईआईएम रोड पर परवेज के घर के पास दिखा सन्नाटा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed