{"_id":"6a00f279ef8f6d33800ae599","slug":"housing-development-land-becomes-expensive-lucknow-news-c-13-lko1096-1730785-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महंगी हुई आवास विकास की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महंगी हुई आवास विकास की जमीन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में आवास विकास परिषद की जमीन महंगी हो गई है। तीन योजनाओं में 03 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसका आदेश तीन-चार दिन में जारी हो जाएगा। बढ़ी दरों को एक अप्रैल से लागू भी माना जाएगा। कम मांग के कारण फ्लैटों के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
जमीन के नए रेट एक अप्रैल से लागू किए जाते हैं। इस बार इससे पहले बोर्ड बैठक न हो पाने से ऐसा नहीं हो सका। 29 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में जमीन के दाम तय नहीं हो पाए, क्योंकि इसकी नई नीति अब आई है। इसमें कहा गया है कि जमीन के दाम इस तरह से तय होंगे कि वह डीएम सर्किल रेट से अधिक न हों। जहां अभी कॉलोनियां विकसित हो रही हैं और वहां पहले से जमीन है, सिर्फ वहीं पर मार्जिन कॉस्ट लैंड रेट (एमसीएलआर) अधिनियम के तहत 8.7 प्रतिशत सालाना की दर से जमीन के दाम बढ़ाए जाएंगे।
इन योजनाओं में बढ़ी कीमत
आवास विकास परिषद की राजधानी में दर्जन भर योजनाएं हैं। हालांकि, अभी इनमें से सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन और हरदोई रोड स्थित आम्रपाली योजना में ही जमीन है। पुरानी योजनाओं में परिषद के पास जमीन नहीं है और लंबे समय से यहां कोई योजना नहीं आई है। परिषद ने अब इन तीनों योजनाओं में जमीन महंगी कर दी हैं, क्योंकि यहां नई गणना नीति प्रभावी नहीं हो रही है। सबसे अधिक रेट अवध योजना में बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल नहीं बढ़ाए गए थे दाम
सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ से लगी आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना काफी मांग में है। इसके पास में अंसल एपीआई है। बडे़ मॉल, अस्पताल के साथ इकाना स्टेडियम भी इसी ओर है। इन दिनों शहर में इसी इलाके की जमीन सबसे महंगी है। बीते साल परिषद ने यहां जमीन की कीमत नहीं बढ़ाई थी। ग्रीन कॉरिडोर और मेट्रो के दूसरे फेज पर काम शुरू होने के बाद हरदोई रोड की आम्रपाली योजना की मांग बढ़ी है। उधर, डिफेंस एक्सपो और एआई सिटी के बाद वृंदावन योजना में जमीन की मांग बढ़ी है।
नई गणना नीति का भी अड़ंगा नहीं
जानकारों ने बताया कि अवध विहार, वृंदावन और आम्रपाली योजना में जमीन के रेट डीएम सर्किल रेट से अधिक हैं। ऐसे में यहां दाम नहीं बढ़ने चाहिए, लेकिन गणना नीति में छूट है कि जहां पर योजना चल रही है और जमीन है वहां रेट बढ़ाए जा सकते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए परिषद जमीन महंगी कर दी है। एमसीएलआर अधिनियम के तहत यहां 8.7 प्रतिशत की दर से जमीन की कीमत बढ़ाई जा सकती है। इसके तहत ही परिषद ने करीब नौ प्रतिशत तक जमीन महंगी की है।
योजनाओं में जमीन की वर्तमान कीमत
आम्रपाली योजना- 30,000 प्रति वर्ग मीटर
अवध विहार : 38,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
वृंदावन योजना- 41,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर