फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Houses are brunt in shravasti on Diwali nights.

Sravasti: श्रावस्ती में आग से पिता व दो भाइयों के घर जले, पटाखा फोड़ते समय कटरा में तीन झुलसे

Mon, 13 Nov 2023 04:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

श्रावस्ती में दिवाली की रात लगी आग में एक पिता व दो भाइयों के घर जल गए। जबकि पटाखा जलाते हुए दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Houses are brunt in shravasti on Diwali nights.
आग से जले घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की रात भचकाही में अज्ञात कारणों से लगी आग में पिता सहित दो भाइयों के घर जल गए। वहीं कटरा में पटाखा जलाते समय तीन लोग झुलस गए। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से एक को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी विश्राम के पांच पुत्र है। जो सभी उससे अलग फूस का घर बनाकर अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर शाम विश्राम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने उसके पुत्र राम सजीवन तथा लक्ष्मण के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


परिजनों के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में घर में रखी साइकिल, जेवर, नगदी सहित सारा सामान जल गया। अग्निकांड में करीब पांच लाख की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, एक अन्य घटना में नवीन मार्डन थाना अंतर्गत कटरा बाजार में रविवार रात दिवाली के पटाके से तीन लोग झूलस गए। इनमें राघवराम वर्मा (38) पुत्र राम बली,  कुलदीप (20) पुत्र रामू तथा मालिक (36) पुत्र जुगगीलाल का नाम शामिल है। परिवार के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से राघवराम वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed