{"_id":"5de9fd578ebc3e54d9798772","slug":"house-tax-will-double-in-new-year-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल में लखनऊवासियों पर बढ़ेगा गृहकर का बोझ, जलकर में भी होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में लखनऊवासियों पर बढ़ेगा गृहकर का बोझ, जलकर में भी होगा इजाफा
Fri, 06 Dec 2019 12:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नए साल में लखनऊवासियों पर गृहकर का बोझ करीब दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही जलकर भी अपने आप बढ़ जाएगा। जनवरी में नगर निगम सदन में गृहकर की दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद अप्रैल से नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में बनी सहमति के बाद इसकी जानकारी नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने दी। नई दरों के तहत वसूली अगले साल अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 में की जाएगी।
विज्ञापन
अधिनियम के तहत हर दो साल में हाउस टैक्स की दरों को पुनरीक्षित करने का प्रावधान है, लेकिन 2010 के बाद से ऐसा नहीं किया गया है। इस कारण टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी का काम पहले ही करीब सात साल लेट चल रहा है। इससे टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर शासन-प्रशासन का दबाव भी है। पहले जेएनएनयूआरएम और अब अमृत मिशन में भी निकायों पर आय में बढ़ोत्तरी को लेकर भी दबाव है
विज्ञापन
15 जनवरी से घर बैठे करें गृहकर निर्धारण
इलाके के हिसाब से तय होती हैं दरें
गृहकर की दरें इलाके की लोकेशन के हिसाब से तय की जाती हैं। यदि किसी का मकान हजरतगंज में है तो उस इलाके में गृहकर की दर अधिक है। वहीं, यदि उतनी ही चौड़ी रोड पर किसी का घर तेलीबाग, फैजुल्लागंज या शहीद भगत सिंह वार्ड की कॉलोनी में है तो उसकी गृहकर दर कम है।
महापौर और नगर आयुक्त ने बताया कि भवन स्वामी 15 जनवरी से घर बैठे ही गृहकर निर्धारण कर सकेंगे। इसके लिए अब सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है और जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। यह ऐसी व्यवस्था होगी जिसमें हर स्तर की फाइल के लिए एक समय तय होगा। यदि इससे अधिक समय वहां पर लगेगा तो वह डिफॉल्टर में आ जाएगा। इससे गृहकर निर्धारण की खामियां और शिकायतें दूर होंगी।
ऑनलाइन गृहकर नामांतरण की सुविधा 15 से
महापौर ने बताया कि गृहकर नामांतरण की ऑनलाइन सुविधा 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर बन चुका है। जल्द ही उसे लॉन्च कर किया जाएगा। इसके बाद गृहकर नामांतरण के लिए भवन स्वामी को नगर निगम नहीं आना पड़ेगा। आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक और उसके बाद नामांतरण प्रमाण पत्र पाने तक का सारा काम ऑनलाइन रहेगा।