फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House tax had increased three times, relief was received on Sampoorna Samadhan Diwas

Lucknow News: तीन गुना तक बढ़ गया था गृहकर, संपूर्ण समाधान दिवस में मिली राहत

Sat, 05 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
House tax had increased three times, relief was received on Sampoorna Samadhan Diwas
समाधान दिवस में पहुंचे लोग।
लखनऊ। गलत जीआईएस सर्वे के कारण लोगों का गृहकर तीन गुना तक बढ़ गया है। शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसी करीब 82 शिकायतें आईं। जांच के बाद नगर निगम ने उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

वहीं, महापौर और नगर आयुक्त शहर से बाहर होने के कारण दिवस में मौजूद नहीं रहे। ऐसे में कुछ जोनल अफसर और कर्मचारी मनमर्जी भी करते दिख और निस्तारण के बजाय शिकायतों को टालते दिखे। इस पर अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, नम्रता सिंह और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने सख्ती दिखाई और दिवस में ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन

इतनी समस्याएं आईं
सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चले दिवस में गृहकर के अलावा पेयजल व सीवर की 24 शिकायतें, सफाई, अतिक्रमण और मार्ग प्रकाश से संबंधित 10 शिकायतें आईं।
एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आए बुजुर्ग दंपती
शिविर में अलीगंज के बुजुर्ग दंपती राजेंद्र और रेखा वर्मा एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पहुंचे। रेखा देख नहीं सकती थीं और राजेंद्र पैरालाइज होने के कारण ठीक से चल नहीं सकते थे। यह अच्छी बात रही कि समाधान दिवस में उनकी गृहकर की समस्या का समाधान हो गया। दंपती ने बताया कि उनका गृहकर पहले से 3,000 रुपये सालाना आता था, लेकिन इस बार तीन गुना बढ़कर 9,000 रुपये आया। उसे ठीक कराने के लिए जोनल ऑफिस गए, मगर सही नहीं हुआ। अब संपूर्ण समाधान दिवस में आए तो गृहकर ठीक कर फिर से तीन हजार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

235 से 11,000 रुपये पहुंच गया था बिल
सआदतगंज इलाके में दाल मंडी के पास रहने वाली बुजुर्ग सत्यभामा बेटियों के साथ शिविर में आई थीं। उन्होंने बताया कि उनका मकान बहुत छोटा है, जिसका गृहकर 235 रुपये सालाना आता था, मगर इस बार बकाया मिलाकर 11,000 रुपये का बिल भेज दिया गया। इतना पैसा कहां से जमा करेंगे। जांच हुई तो उसके बाद उनका गृहकर 1,171 रुपये हो गया।
यह भी रहे गृहकर से परेशान
- ठाकुरगंज की नैपियर रोड पार्ट टू कॉलोनी से आए अजय रस्तोगी ने बताया कि उनका घर करीब 700 वर्ग फुट का है, जिसका टैक्स पहले 540 रुपये सालाना आता था, मगर इस बार इसे 1,600 रुपये कर दिया गया। आपत्ति की तो ठीक कर 990 रुपये कर दिया, मगर करीब तीन हजार रुपये बकाया भी चढ़ा दिया, जबकि सिर्फ एक साल का ही टैक्स बकाया है।

- अवध विहार योजना के मंदाकिनी एन्क्लेव में रहने वाले रमेश अग्रवाल ने बताया कि एन्क्लेव में सभी के फ्लैट एक सामान हैं, उसके बाद भी उनका गृहकर अधिक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed