फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House roof collapses suddenly in Lucknow two boy dies eight people critically injured and hospitalized

Lucknow News: अचानक मकान का छज्जा जुलूस पर गिरा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Fri, 26 Jun 2026 11:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 11:21 PM IST
सार

राजधानी में अचानक एक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
House roof collapses suddenly in Lucknow two boy dies eight people critically injured and hospitalized
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इटौंजा क्षेत्र के महोना वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार रात जुलूस पर मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 

महोना वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे जुलूस निकल रहा था। स्थानीय निवासी मुश्ताक अपने घर के आगे टेंट लगाकर खाने-पीने की चीज बांट रहे थे। जुलूस में शामिल अरमान (12) और अली (12), मो. हमजा, रुशदा, जियाउल, मन्ना, सना, अजमल, मो. हसीब और जिंयाग मुश्ताक के स्टाल पर रुक खाने-पीने लगे। 

विज्ञापन

 

इस बीच अचानक से मुश्ताक के मकान का छज्जा (जिस पर उनके घरवाले खड़े थे) लोगों पर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से अरमान और अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से सभी को छज्जे के नीचे से निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया। यहां सना, अजमल, मो. हसीब और जियांग की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि मो हमजा, रुशदा, जियाउल और मन्ना को भर्ती कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed