फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House caught fire due to short circuit

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुर्री गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगने से बाइक, दो साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। घटना में दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। आग से घर की छतों में दरार आ गई।
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र के कुर्री निवासी रामसहाय के घर में रविवार तड़के चार बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान राम सहाय खेतों पर गया था, वहीं उसकी पत्नी रामवती (47) और बेटा प्रांजुल (11) घर के बाहर सो रहे थे। आग की लपटें जब बाहर आईं तो आसपास के लोगों ने शोक मचाया तो रामवती की नींद खुली तो घर में आग लगी देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। आस पड़ोस के घरों में भी आग पहुंचने की संभावना होने लगी। इस पर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक मदद के लिए फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक घर के अंदर एक बाइक, दो साइकिल तथा सरसों, गेहूं, चावल, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर की पक्की छतें भी चटक गईं। एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया गया है। पीड़ित को उचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed