फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hotel and lodge seized in lucknow

लखनऊ में अवैध होटलों पर प्रशासन का शिकंजा, शक्ति लॉज सीज कर मैनेजर को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
hotel and lodge seized in lucknow
पुलिस की गिरफ्त में शक्ति लॉज का मैनेजर अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के चारबाग में हुए होटल अग्निकांड के बाद प्रशासन ने अवैध होटलों और लॉज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार दोपहर एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव टीम के साथ एसएसजे और विराट होटल को सीज करने के लिए पहुंचे। इन दोनों होटलों को सीज करने के बाद टीम ने पास में ही स्थित मेघा होटल और शक्ति लॉज पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित शक्ति लॉज का मैनेजर अतीक अहमद, टीम को देखते ही ताला लगाकर भाग गया, जबकि लॉज में अंदर 15 यात्री मौजूद थे। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि अवैध तरीके से ये लॉज संचालित हो रहा था। यात्रियों से खाली करवाकर इसे सीज कर दिया गया है। लॉज से संबंधित दस्तावेज और अन्य मानकों की जांच गहनता से करने के बाद इसके मैनेजर और मालिक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि एसएसजे इंटरनेशनल के मालिक का ही मेघा होटल है। इसे भी सीज कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इनके अलावा कावेरी, मेट्रो, अमित सहित चार होटलों से टीम ने एलडीए, फायर, बिजली सहित अन्य विभागों की एनओसी और कागजात मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को एसएसजे और विराट होटल में लगी भीषण आग में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि कई झुलस गए थे। इस मामले की जांच लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण को सौंपी गई है। इसकी के मद्देनजर टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध रूप से चल रहे होटल और लॉज पर गाज गिरनी तय है।

होटल मालिकों पर दर्ज हो चुका है केस
बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला कि विराट इंटरनेशनल होटल का न तो एलडीए से नक्शा पास था और न ही फायर की एनओसी ली गई थी। हालांकि, एसएसजे होटल का नक्शा भी पास था और उसकी एनओसी ली गई थी। आग लगने की घटना के बाद होटल के जिम्मेदार लोग वहां से पलायन कर गए, जिसकी वजह से कुछ लोगों की जान चली गई। इस मामले में दोनों होटल संचालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पिता-पुत्र के शव घर ले जाने के लिए प्रशासन ने की मदद

hotel and lodge seized in lucknow
हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र गणेश और अविनाश सिंह का शव घर ले जाने के लिए प्रशासन ने उनके परिवारीजनों की आर्थिक मदद की। एसीएम-6 अभिषेक पाठक ने इनके परिवारीजनों को 20 हजार रुपये की मदद की ताकि गणेश और उनके बेटे का शव उनके बिहार स्थित घर पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed