फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hostel arrangements will improve, instructions to improve the quality of food

Lucknow News: छात्रावास की व्यवस्था सुधरेगी, भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

Sat, 03 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 03 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hostel arrangements will improve, instructions to improve the quality of food
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान
लखनऊ। मोहान रोड स्थित राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रावास की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी। साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाएगा। यह निर्देश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि विद्यालय स्थापना के समय बने छात्रावास की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। इसके तहत कमरों में टाइल्स लगाने, डायनिंग हॉल के सुधार तथा क्षतिग्रस्त दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे ग्राउंड डेवलपमेंट कार्य और नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को तकनीक से जोड़कर गुणवत्तापरक शिक्षा देना समय की आवश्यकता है। डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से आधुनिक और प्रभावी शिक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थी मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने स्वच्छ वातावरण पर जोर देते हुए परिसर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के मौसम को देखते हुए मंत्री ने शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कक्षा संचालन की समय-सारिणी, सुरक्षा और सुविधाओं से संबंधित सभी आदेशों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर आधारभूत संरचना के साथ आधुनिक शिक्षा, तकनीकी संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जानी चाहिए। उन्होंने सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण। स्रोत ः संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed