{"_id":"57d16e034f1c1b9863318796","slug":"hospitals-to-be-built-in-six-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के छह जिलों को सीएम अखिलेश ने दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के छह जिलों को सीएम अखिलेश ने दी सौगात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Sep 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 130 करोड़ रुपये से बनने वाले अस्पतालों की सौगात छह जिलों को दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस योजना का शिलान्यास बृहस्पतिवार को अपने आवास लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास से किया।
इसके तहत उन्नाव में 100 बेड का, बुलंदशहर में 100 बेड का , लखनऊ के आलमबाग में 50 बेड का, वाराणसी में 50 बेड का महिला अस्पताल, मेरठ में 50 बेड का अस्पताल व औरैया में 50 बेड का नेत्र अस्पताल बनाया जाएगा।