फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospital found under the cover of medical store, medicines sealed

Lucknow News: मेडिकल स्टोर की आड़ में मिला अस्पताल, दवाएं सील

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hospital found under the cover of medical store, medicines sealed
शहर के कानपुर रोड स्थित कैलाशपुरी में सिटी मजिस्ट्रेट की टीम का छापा
विज्ञापन

बेडों के साथ चिकित्सक के परचे व अन्य सामान पकड़ा, मरीज नहीं मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर के कानपुर रोड स्थित कैलाशपुरी (राना नगर) में मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित निजी अस्पताल की शिकायत पर बुधवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने एसीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा मारा। दुकान के पीछे कई कमरों में अस्पताल संचालित मिला। बेड मिले, लेकिन मरीज भर्ती नहीं थेे। एक चिकित्सक का पैड, पंजीयन नंबर सहित अन्य सामग्री मिली। करीब 15 तरह की दवाएं बरामद करने के बाद इसे सील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक और संबंधित चिकित्सक को नोटिस दिया जाएगा।

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाशचंद्र, ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार की टीम कानपुर रोड स्थित सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पहुंची। दवा की दुकान से जुड़े कई कमरों में क्लीनिक व अस्पताल संचालित होने की पुष्टि हुई। छापे के दौरान मरीज नहीं मिले, लेकिन कई बेड तैयार थे। डॉ. आमिर का पैड, पंजीयन नंबर व अन्य सामग्री बरामद की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने करीब 15 तरह की दवाओं को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर से भी एक दवा का नमूना भरा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक और डॉ. आमिर को नोटिस भेजा जा रहा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed