{"_id":"62ebfeb7146d416d9b77af76","slug":"horticulture-minister-gave-instructions-to-the-officials-a-horticulture-model-village-will-be-developed-in-ev","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उद्यान मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर ब्लॉक में विकसित होगा एक बागवानी मॉडल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उद्यान मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर ब्लॉक में विकसित होगा एक बागवानी मॉडल गांव
Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
सार
मंत्री ने प्रदेश की मांग के अनुरूप टमाटर व प्याज का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नए कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, खजूर, एपल बेर, तुलसी आदि फसलों का क्षेत्र भी बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
टमाटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में एक बागवानी मॉडल गांव विकसित किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वे बृहस्पतिवार को उद्यान निदेशालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने निर्धारित चल रहे कार्यक्रमों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा, विभागीय प्रक्षेत्रों एवं राजकीय पौधशालाओं की शत-प्रतिशत भूमि का उपयोग करते हुए सब्जी, बीज तथा फलों के उत्कृष्ट पौधे तैयार करें। उन्होंने सभी उत्पादन इकाइयों की जिमेदारी भी तय करने के निर्देश दिए। बीज विधायन केंद्र बस्ती व अलीगंज (लखनऊ) का पूर्ण क्षमता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
मंत्री ने प्रदेश की मांग के अनुरूप टमाटर व प्याज का उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नए कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, खजूर, एपल बेर, तुलसी आदि फसलों का क्षेत्र भी बढ़ाने को कहा। प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय कर योजनाओं पर काम करें।
विज्ञापन