फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Horrifying: Mother along with her lover killed her six year old daughter, the body kept rotting for 36 hours;

खौफनाक: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला, 36 घंटे सड़ता रहा शव; लाश के सामने की पार्टी

Wed, 16 Jul 2025 06:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

Murder in Lucknow: लखनऊ में एक खौफनाक और अंसेवदनशील घटना सामने आई है। यहां मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला। 

विज्ञापन
Horrifying: Mother along with her lover killed her six year old daughter, the body kept rotting for 36 hours;
लखनऊ में मां ने की बेटी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर सोमवार की रात छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी की हत्या में पति को जेल भिजवाना चाहती थी। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात करीब तीन बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली। रोशनी ने फोन कर बताया कि उनके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। जिस कमरे में सोना का शव मिला, वहां साक्ष्य संकलन कर सील कर दिया गया। रोशनी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। सोमवार रात में शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। रोशनी से झगड़े के बाद शाहरूख वहां से चला गया था। पुलिस ने शाहरूख से पूछताछ की और उसकी लोकेशन निकलवाई। शाहरूख ने पुलिस रात का घटनाक्रम बताया। शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

36 घंटे सड़त रहा शव, उसी के सामने की पार्टी

Horrifying: Mother along with her lover killed her six year old daughter, the body kept rotting for 36 hours;
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। रोशनी बेटी की हत्या के बाद प्रेमी के साथ उसी घर में रही। दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की। इसके बाद शाहरूख को फंसाने की साजिश रचते रहे। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ। शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो। यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा।

प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया। शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही। उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। सोना के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।

बदलते बयान से गहराया शक

Horrifying: Mother along with her lover killed her six year old daughter, the body kept rotting for 36 hours;
सोना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूछताछ के दौरान रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। इससे उसपर शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उदित और रोशनी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है। साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी मुलाकात

शाहरूख की मुलाकात रोशनी से समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों करीब आ गए थे और 10 साल पहले शादी कर ली थी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता था। रोशनी को डांस का शौक था और वह अक्सर क्लबों में डांस करने जाती थी। रोशनी को डांसर के नाम से भी लोग जानते थे। क्लब जाने के दौरान ही रोशनी का संपर्क उदित से हो गया था। इसके बाद से उसका शाहरूख से विवाद बढ़ता गया।

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

Horrifying: Mother along with her lover killed her six year old daughter, the body kept rotting for 36 hours;
घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
रोशनी ने अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग अलग मामलों में केस दर्ज कराया था। यही नहीं, उसने गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को जेल भिजवा दिया था। इसके बाद रोशनी ने मई माह में शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया। रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशानी होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।

बिल्डर के साथ मिलकर बनवाया था अपार्टमेंट
शाहरूख ने बताया कि उनकी मां ने प्लॉट पर बिल्डर के साथ एग्रीमेंट कर चार तल का अपार्टमेंट बनवाया था। पहले और चौथे तल पर उन लोगों का परिवार रहता था बल्कि दूसरे और तीसरे तल पर बने फ्लैट को बेच दिया गया था। आरोप है कि शुरू से ही रोशनी की नजर शाहरूख की संपत्ति पर थी। यही वजह है कि उसने पूरे परिवार को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed