{"_id":"68bb4fa77f7acb31690be22f","slug":"hookah-bar-was-running-under-the-guise-of-restaurant-lucknow-news-c-13-lko1070-1371173-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सैरपुर में सीतापुर रोड स्थित सिस्टम कैफे एंड रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात छापा मारा। रेस्टोरेंट संचालक व तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में कुछ देर बाद हुक्का बार के बाहर मारपीट करते आठ लोगों को भी दबोच लिया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के मुताबिक पुलिस को रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को देख कर कैफे में मौजूद लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने फैजुल्लागंज निवासी रेस्टोरेंट संचालक दीपक सिंह, सीतापुर रेउसा के रेस्टोरेंट कर्मी शिवम रस्तोगी, थानगांव के अनुज कुमार व अहमदपुर खेड़ा के दीपू को पकड़ लिया। मौके से 13 हुक्के, चिलम, तंबाकू आदि सामग्री बरामद हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक की गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोग हुक्का बार के बाहर मारपीट करने लगे। ऐसे में दोबारा टीम भेजकर मड़ियांव के सूरज शर्मा, महिगवां के अरमान अली, घैला के सुभाष, मानखेड़ा के गोलू शर्मा, सीतापुर के थानगांव के रेहान अहमद, मो. आसिफ, सैरपुर के सुमित, ओम प्रकाश व अब्दुल खारिक को गिरफ्तार कर लिया गया।