फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honouring 15 outstanding players

Lucknow News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का सम्मान

Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Honouring 15 outstanding players
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित
लखनऊ। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शहर के 15 खिलाड़ियों को विजय पथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह की शुरुआत ओलंपिक डे रन से हुई, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने ओलंपिक ध्वज के साथ स्टेडियम परिसर में दौड़ लगाकर ओलंपिक आंदोलन की भावना को साकार किया। दौड़ को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पांडेय और समारोह के संयोजक व लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने बताया कि उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों के 15 खिलाड़ियों को ''''विजय पथ अवार्ड'''' प्रदान किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निर्देशों के तहत यूपी ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रदेश की प्रत्येक जिला ओलंपिक समिति को 100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। मौके पर लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा. अतुल सिन्हा, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, मालविका बाजपेयी, प्रत्यूष रत्न पांडेय व डॉ. सुधा बाजपेयी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजय पथ अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी
• रूप किशोर – अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता
• परमजीत सिंह – सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में स्वर्ष पदक विजेता
• मानवी कनौजिया – बॉक्सिंग, जूनियर नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन
• अंशिका वर्मा – जिम्नास्टिक, मिनी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग
• सुयश अवस्थी – हैंडबॉल, आईएचएफ ट्रॉफी इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता
• शुभम सिंह – हैंडबॉल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता
• प्रिया पांडे – यूपी क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी
• नूपुर पांडे – यूपी क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी में
• उज्ज्वल गुप्ता – ताइक्वांडो, जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में
• मानव कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• मनोज कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• इशिता – ताइक्वांडो, कैडेट नेशनल में रजत पदक विजेता
• सुप्रिया यादव – एथलेटिक्स, डेफ सब-जूनियर नेशनल 100 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता
• सिमरन पांडेय – ताइक्वांडो
• शालू कुमारी – वॉलीबॉल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed