फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honey Singh live show today

Lucknow News: हनी सिंह का लाइव शो आज

Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Honey Singh live show today
हनी सिंह 
लखनऊ। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह शनिवार शाम आशियाना स्थित स्मृति उपवन में म्युजिकल नाइट में अपने गीतों से धमाल मचाएंगे। भारतीय पॉप और हिप-हॉप संगीत से युवाओं के दिल पर राज करने वाले हनी सिंह के इस कार्यक्रम की थीम इंस्पिरेशन विद एंटरटेनमेंट रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सौ से अधिक स्कूल–कॉलेज, सौ से अधिक आरडब्ल्यूए और 100 से अधिक मार्केट एवं कम्युनिटी एसोसिएशन शामिल हो रहे हैं। कहा कि यह कॉन्सर्ट इस विचार को दर्शाता है कि युवा एकजुट शक्ति हैं जिनकी ऊर्जा, योग्यता और सकारात्मक सोच समाज की दीवारों को पार करते हुए भारत के वर्तमान और भविष्य को आकार देती है। कार्यक्रम में प्रवेश केवल अधिकृत पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कॉन्सर्ट का समय शाम छह से रात नौ बजे तक रखा गया है। प्रशासन के सहयोग से हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरे स्थल पर निगरानी के लिए 150 एआई कैमरे लगाए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही दिल्ली से 200 प्रशिक्षित निजी सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed